फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Helena Luke: कौन थीं मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक? हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्मों में किया था काम

Mon, 04 Nov 2024 01:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 04 Nov 2024 01:13 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी हेलेना ल्यूक का रविवार को निधन हो गया। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा की कई मशहूर फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कौन थीं?
 

विज्ञापन
Who is mithun chakraborty first wife Helena Luke know about his movies career and relationship
हेलेना ल्यूक - फोटो : इंस्टाग्राम @nehasargam
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मिथुन और हेलेना की शादी महज चार महीने ही चल पाई थी। हेलेना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया था, वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मर्द’ में भी नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन थीं हेलेन?


 
Who is mithun chakraborty first wife Helena Luke know about his movies career and relationship
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन थीं हेलेना ल्यूक?
 हेलेना ल्यूक एक मशहूर भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल थीं। उनका जन्म 1958 में मुंबई में हुआ था। हेलेना संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती थीं। हेलेना ने बॉलीवुड की ‘दो गुलाब’ (1983), ‘आओ प्यार करें’ (1983), और ‘भाई आखिर’ भाई होता है (1982) जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।
Vijay 69: 'हिंदी मीडियम लड़का हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा', अनिल कपूर ने की अनुपम खेर की तारीफ
 
 
Who is mithun chakraborty first wife Helena Luke know about his movies career and relationship
हेलेना ल्यूक - फोटो : एक्स
पहली नजर में हेलेना को दिल दे बैठे थे मिथुन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप के बाद हेलेना से मिले। कहा जाता है दोनों एक दूसरे को देखते ही दिल हार बैठे थे। दोनों ने वर्ष 1979 में शादी कर ली, हालांकि, उनकी शादी महज चार महीने चली। इसके बाद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is mithun chakraborty first wife Helena Luke know about his movies career and relationship
हेलेना ल्यूक - फोटो : फेसबुक-helena.luke.5
एयरलाइंस में भी किया काम
सिनेमा की दुनिया की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हेलेना ल्यूक एयरलाइंस में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने  डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था।

 
विज्ञापन
Who is mithun chakraborty first wife Helena Luke know about his movies career and relationship
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@mithun_chakrabort54
शादी टूटने पर कही थी ये बात
मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना ल्यूक ने 'स्टारडस्ट' मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मेरी ये चार महीने के शादी अब एक धुंधला सपना बन गई है। काश ये शादी होती ही नहीं। मिथुन ने ही मेरा ब्रेनवॉश किया था और मुझे विश्वास दिलाया कि वही मेरे लिए बने हैं और मेरे हमसफर हैं। इसमें वह सफल भी हो गए।'
Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी को हुए 21 साल, इस डेब्यू फिल्म से रातोंरात बन गईं सुपरस्टार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed