फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: जोया अख्तर की 'द आर्चीज' का टीजर हुआ रिलीज, स्टारकिड्स के मस्ती भरे अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

Sun, 18 Jun 2023 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 18 Jun 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies Teaser release Suhana Khan Agastya Nanda and Khushi Kapoor starrer film
द आर्चीज की अभिनेत्री डॉट - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इनमें शाहरुख खान की बेटी से लेकर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्य नंदा भी शामिल हैं। 'द आर्चीज' का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारे स्टार किड्स बेहद अलग और बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Zoya Akhtar The Archies Teaser release Suhana Khan Agastya Nanda and Khushi Kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

बी-टाउन के गलियारों में पिछले काफी समय से जोया अख्तर की फिल्म  'द आर्चीज' की चर्चा चल रही है। लंबे इंतजार के बाद 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज हुआ है। यही नहीं, पिछले कुछ दिनों पहले फिल्म में कास्ट सारे स्टार किड्स को  ब्राजील में आयोजित टुडुम फेस्टिवल 2023 में फिल्म प्रमोशन के लिए देखा गया था। यह स्टार किड्स भी अपनी आगामी फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Zoya Akhtar The Archies Teaser release Suhana Khan Agastya Nanda and Khushi Kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

 'द आर्चीज' के टीजर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 60 के दशक के समय पर आधारित है। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच बॉलीवुड के स्टार किड्स का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच फिल्म के टीजर की खूब चर्चा हो रही है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PM Modi: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी मैरी मिलबेन, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies Teaser release Suhana Khan Agastya Nanda and Khushi Kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

टीजर में दिखाया गया है कि यह फिल्म  प्यार, दोस्ती और दुख के कॉम्बो पर आधारित कहानी है। फिल्म में सुहाना खान के किरदार का नाम वेरोनिका और खुशी के किरदार का नाम बेट्टी है। जोया अख्तर की इस फिल्म के टीजर को नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,  'आपने उन्हें कॉमिक्स में किताबों में और रिवरडेल में देखा है, लेकिन इस बार आप उन्हें भारत में देखेंगे। 60 के दशक को दिखाती द आर्चीज एक ऐसी दुनिया को दिखाएगी जो एक दम नई होगी। यह रहा फर्स्ट लुक।'

Fathers Day 2023: पिता से मिली सीख ने इन सितारों को बनाया सुपरस्टार, फादर्स डे पर सुनाए संस्कारों के पहले पाठ

विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies Teaser release Suhana Khan Agastya Nanda and Khushi Kapoor starrer film
'द आर्चीज' - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि  'द आर्चीज' फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सभी स्टार किड्स का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके अलावा वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और डॉट भी फिल्म में मुख्य भूमका निभा रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने टीजर तो रिलीज कर दिया है , लेकिन अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का एलान नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed