फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Army Recruitment News: गोरखपुर में खुलेगा सेना भर्ती केंद्र, युवाओं को नहीं लगानी पड़ेगी वाराणसी की दौड़

Wed, 27 Jul 2022 11:03 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jul 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
army recruitment center will open in gorakhpur
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

बस्ती और गोरखपुर मंडल के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अब वाराणसी तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही गोरखपुर में भर्ती केंद्र खुल जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में एडीजी रिक्रूटमेंट एनएस राजपुरोहित बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं। वह डीएम-एसएसपी के साथ बैठक करके भर्ती केंद्र खोलने पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।



गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक युवा सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं। इन सबको दौड़, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य औपचारिकताओं के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। गोरखपुर या आसपास के जिलों में भर्ती का केंद्र नहीं है। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया और सेना के आला अफसरों से बात करके गोरखपुर में भर्ती केंद्र खोलने का सुझाव दिया था। अब सेना की तरफ से सकारात्मक पहल हुई है।

 

army recruitment center will open in gorakhpur
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

एडीजी रिक्रूटमेंट बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं। वह पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से सेना में भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी मानक व नियमों की जानकारी साझा करेंगे। भर्ती के दौरान होने वाली युवाओं की भीड़, उसे नियंत्रित करने के उपाय, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं व संसाधनों के संबंध में विस्तार से बात करेंगे।

army recruitment center will open in gorakhpur
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

भर्ती के लिए मैदान के चयन पर भी विचार होगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों मंडल के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए जल्द ही गोरखपुर बुलाया जाने लगेगा। भर्ती केंद्र खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
army recruitment center will open in gorakhpur
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
महत्व और बढ़ेगा
गोरखपुर में एयरफोर्स का बेस स्टेशन है। आधुनिक सुविधाओं व संसाधनों से लैस हवाई पट्टी है। गोरखा रिक्रूटमेंट डिपो (जीआरडी) है, जहां ब्रिगेडियर बैठते हैं। एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर है। इस ग्रुप से कई बटालियन जुड़ी हैं। सेना भर्ती केंद्र खुलने से जनपद का महत्व और बढ़ जाएगा।

 
विज्ञापन
army recruitment center will open in gorakhpur
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि एडीजी रिक्रूटमेंट बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं। डीएम-एसएसपी व सैन्य अफसरों के साथ जीआरडी में बैठक होनी है। इसमें सेना भर्ती केंद्र खोलने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह कवायद मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुई है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed