{"_id":"5fec61495572f0248f43161a","slug":"avoid-drinks-for-keeping-lungs-healthy-during-corona-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: अगर फेफड़ों को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चार चीजों से बना लें दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Tips: अगर फेफड़ों को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चार चीजों से बना लें दूरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करते हैं। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए फेफड़ों का बिना रुकावट काम करना बेहद जरूरी है। अगर फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चार चीजों से दूरी बना लें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
2 of 5
डॉ. अश्वनी मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही खान पान जरूरी है। सिगरेट के धुएं और पर्यावरण के विषाक्त पदार्थों के संपर्क में रहने के साथ-साथ खराब खानपान से फेफड़े कमजोर हो सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फेफड़ों को सही रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का भरपूर मात्रा में सेवन करना जरूरी है। बताया कि प्रोसेस्ड मीट (डब्बा बंद मांस) को संसाधित करने और संरक्षित करने में उपयोग किए जाने वाला नाइट्रेट फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकता है। बेकन, हैम, डेली मांस और सॉसेज सभी प्रसंस्कृत मांस की श्रेणी में आते हैं। इसलिए ऐसे मीट से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. मिश्रा ने बताया कि लीवर और फेफड़ों के लिए शराब काफी नुकसानदायक है। शराब में पाए जाने वाला सल्फेट्स, अस्थमा को खराब कर सकते हैं और इथेनॉल आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। बहुत अधिक शराब पीने से निमोनिया और फेफड़ों की अन्य समस्याएं हो सकती है। यह काफी जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए शराब से लोग दूर रहें। नमक का ज्यादा सेवन भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. मिश्रा ने बताया कि जो लोग बहुत अधिक नमक खाते हैं उन्हें ब्रोंकाइटिस की संभावना अधिक हो सकती है। यह एक उच्च-सोडियम आहार अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसके अलावा मीठे शीतल पेय का अधिक सेवन अस्थमा को दावत दे सकता है। ऐसे में इन चार चीजों से दूरी बनाकर फेफड़ों को बचा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।