{"_id":"5e0c53848ebc3e87e021aa59","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-viral-vedio-news-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षरा के आरोपों की खुल गई पोल, वायरल वीडियो में अभिनेत्री ने जड़े थे गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षरा के आरोपों की खुल गई पोल, वायरल वीडियो में अभिनेत्री ने जड़े थे गंभीर आरोप
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियों में वह अपने साथ हुए धोखे की बात बताई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
2 of 5
अक्षरा सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गोरखपुर में हर साल पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यह कार्यक्रम गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में बड़े धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बॉलीवुड स्टार गोविंदा और फिल्म अभिनेत्री अक्षरा आई हुई थीं।
3 of 5
akshara singh
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच फिल्म अभिनेत्री अक्षरा ने आयोजकों पर धोखा देने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि गोरखपुर आने के बाद आयोजकों ने उनसे न तो कोई संपर्क साधा और न ही आयोजन स्थल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही फीस भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshra singh
- फोटो : अमर उजाला
इस पर आयोजक व उर्जा संस्था के निदेशक अजय जयसवाल ने अक्षरा के आरोपों को खारिज कर उसे बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम में जिस भी कलाकार को आमंत्रित किया जाता है, उन्हें एडवांस में पैसे दे दिए जाते हैं। फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी पूरा भुगतान किया गया तो वह कार्यक्रम में आए। ऐसे में अक्षरा सिंह के आरोपों के पीछे की बात को आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
akshra singh
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुए समारोह में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल होने के चर्चे थे। आयोजकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए गोविंदा के अलावा अक्षरा सिंह के इस आयोजन में आने का वीडियो भी जारी किया गया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान वह नहीं दिखीं तो इस बारे में लोग जिज्ञासा जाहिर करने लगे। रविवार को यूट्यूब पर एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में अक्षरा ने कहा कि आयोजकों ने उनके साथ गलत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।