सब्सक्राइब करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के दौरान चार ब्लॉकों में जमकर हुआ बवाल, पथराव और लाठीचार्ज भी, 150 लोगों पर एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Block chief election 2021 fierce ruckus stone pelting and lathi charge in four blocks during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान गुरुवार को गोरखपुर जिले के चार ब्लॉकों में जमकर बवाल हुआ। चरगांवा ब्लॉक में विरोधियों ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। प्रत्याशी के पति की पिटाई कर दी गई। वहीं खोराबार में सपा प्रत्याशी समर्थकों ने भी नामांकन से रोकने का आरोप लगाकर हंगामा किया और सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई चोटिल हो गए। 


देर शाम पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सहजनवां में नामांकन करने गई एक निर्दल प्रत्याशी को कमरे में बंधक बनाने की खबर पाकर बाहर मौजूद समर्थकों ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठी भांजी। बेलघाट में पर्च दाखिल करने से रोकने की आशंका में पुलिस के ऊपर सपाइयों ने पथराव किया।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन को लेकर गुरुवार सुबह से ही चारों ब्लॉकों में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराहट शुरू हो गई।
Trending Videos
Block chief election 2021 fierce ruckus stone pelting and lathi charge in four blocks during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
चरगावां ब्लॉक से भाजपा ने रणविजय सिंह मुन्ना की पत्नी वंदना सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सुबह करीब 10 बजे वंदना सिंह समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचीं तो पहले से मौजूद भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। रणविजय सिंह का आरोप है कि हमला करने वाले समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक थे। पुलिस ने किसी तरह से वंदना सिंह को ब्लॉक परिसर के अंदर पहुंचाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। सड़क पर भगदड़ मच गई। चरगांवा ब्लॉक गेट से लेकर करीमनगर तक की दुकानें बंद हो गईं। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Block chief election 2021 fierce ruckus stone pelting and lathi charge in four blocks during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
इसी बीच सपा प्रत्याशी रामाश्रय निषाद ने नामांकन करने की कोशिश की तो भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने भी पथराव कर उन्हें रोक दिया। सपा प्रत्याशी अंदर प्रवेश गी नहीं कर पाए। रामाश्रय निषाद ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी पर मारने-पिटने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह के पति रणविजय सिंह मुन्ना ने सपा प्रत्याशी के समर्थकों पर मारने-पिटने, सोने की चैन लूटने के साथ ही तीन लग्जरी गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
Block chief election 2021 fierce ruckus stone pelting and lathi charge in four blocks during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
नामांकन नहीं कर पाए सपा प्रत्याशी तो मचा बवाल, केस दर्ज
खोरोबार ब्लॉक पर भी नामांकन के दौरान सपा और भाजपा के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर दिया। सपाइयों ने अपने प्रत्याशियों को रोके जाने के आरोप में पहले जमकर बवाल किया। बाद में सपा प्रत्याशी को नामांकन करने ब्लॉक के अंदर जाने दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने सपा प्रत्याशी शैलेश यादव को एक कमरे में बैठा दिया और भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने के बाद उन्हें साढ़े तीन बजे के करीब वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
Block chief election 2021 fierce ruckus stone pelting and lathi charge in four blocks during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
सपा प्रत्याशी शैलेश यादव जब ब्लॉक से बाहर निकले और उनके समर्थकों को पता चला कि उनका नामांकन नहीं हुआ, तब समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। शैलेश अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। करीब घंटे भर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें सड़क से खदेड़ दिया। पथराव और लाठीचार्ज में सपाइयों के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। खोराबार पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव उनके भाई दुर्गेश यादव सहित चार नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला, सड़क जाम कर दहशत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed