फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2021: केक काटकर धूमधाम से मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव, हर ओर दिखा क्रिसमस का उत्साह

Sat, 25 Dec 2021 12:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Celebrating birthday of Lord Jesus with great pomp by cutting cake
Christmas Day 2021 - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में रोशनी से जगमग गिरजाघर, सतरंगी झालरों से सजे घर, बाजारों में रौनक। क्रिसमस को लेकर शुक्रवार को महानगर में उत्सव का माहौल नजर आया। पूजा प्रार्थना से माहौल भक्तिमय बना रहा। रात के 12 बजते ही प्रेम, क्षमा, शांति व सेवा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। कैरल गीत गाए गए, पटाखे फूटे, केक काटा गया और माहौल में गूंज उठा ‘मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा’।



सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर मेरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस कहकर बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिललिसा शुरू हो गया। देर रात शहर के सभी गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
 
 

Celebrating birthday of Lord Jesus with great pomp by cutting cake
Christmas Day 2021 - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जॉन चर्च, बशारतपुर में विशेष आराधना सभा रात्रि 11 बजे प्रारंभ हुई। रेव्ह रोशन लाल की मौजूदगी में प्रभु भोज का आयोजन हुआ। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में पुरोहित डीआर लाल, सेंट मार्क स्टैनपुर पादरी बाजार में रेव्ह अजीत लॉरेंस ने लोगों को संबोधित किया। धर्मपुर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में ख्रीस्त रात्रि जागरण रात 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ।

यहां शनिवार सुबह 8:30 बजे गोरखपुर धर्म प्रांत के बिशप थॉमस थिरूमट्टम द्वारा केक काटा जाएगा। प्रेयर हॉल राप्तीनगर, सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवा बाग, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी गिरजाघरों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


 

Celebrating birthday of Lord Jesus with great pomp by cutting cake
Christmas Day 2021 - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जोसेफ महा गिरजाघर कटा केक

सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइन में रात 9:30 बजे कैरल सिंगिंग से आराधना की शुरुआत हुई। कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माअध्यक्ष बिशप थामस थिरूमट्टम के नेतृत्व में पवित्र मिस्सा संपन्न हुआ और केक काटा गया। पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी ने प्रभु के धरती पर आगमन के उद्देश्य तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला। यहां शनिवार को सुबह 8:30 बजे पूजा प्रारंभ होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrating birthday of Lord Jesus with great pomp by cutting cake
Christmas Day 2021 - फोटो : अमर उजाला।

आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

शहर के सभी गिरजाघर और मसीही समुदाय के कई घरों में प्रभु जन्म स्थान गौशाला की आकर्षक झांकी सजाई गई। सेंट जोसेफ में प्रभु यीशु की मूर्ति को सजाया गया। मां मरियम के गोद में प्रभु यीशु और आसपास के दृश्य सभी को आकर्षित कर रहे थे। सेंट एंथनी चर्च लिटिल फ्लावर में भी प्रभु के जन्म की झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाया और उसे विद्युत झालरों से सजाया। पूजा के बाद लोगों ने गिफ्ट बांटे, बच्चों को कैंडी, टॉफी सेंटा क्लाज के कपड़े और टोपी गिफ्ट दी।

 

विज्ञापन
Celebrating birthday of Lord Jesus with great pomp by cutting cake
Christmas Day 2021 - फोटो : अमर उजाला।

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन

आरपीएम एकेडमी रूस्तमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के निदेशक अरिहंत शाही ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में फिरदोस, वैशाली, रिया, दिव्या, प्रियंका, मुक्ता, अजरा, मरियम, आरिन, जोहा, अमित, प्रतिभा, राघवेंद्र, विवेकानंद, अक्षिता आदि मौजूद रहे। नवल्स नेशनल एकेडमी शाखा सूरजकुंड के परिसर में प्रभु यीशु की जन्म की खूबसूरत झांकी सजाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य आनंद शंकर श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed