गोरखपुर शहर में बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाया। शहर के प्रवेश मार्ग पर सुबह आठ बजे से ही पुलिस चेकिंग की और बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले 1189 लोगों का चालान काटा। इन सब पर 11 लाख 89 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
PHOTOS: गोरखपुर में बिना हेलमेट 1189 बाइक सवारों का चालान, 11.89 लाख जुर्माना ठोंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पर अभियान चलाने का फैसला एसपी सिटी ने लिया है। बुधवार को इसकी शुरुआत हुई। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने हेलमेट की चेकिंग की और जुर्माना लगाने के साथ ही सख्त हिदायत भी दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि जुर्माने के बाद ही शहर के कई ऐसे लोग हैं, जो जान की सुरक्षा का सोच छोड़कर हेलमेट की अनदेखी करते हैं।
इसे देखते हुए ही हेलमेट के बिना शहर में प्रवेश पर ही रोक लगाने का फैसला किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि वह बिना हेलमेट वालों को डीजल-पेट्रोल न दें। पेट्रोल पंप के कैमरों की मदद से भी बिना हेलमेट वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।
बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया तो मांगने लगे उधार
शहर के पेट्रोल पंपों पर पुलिस पहुंची और जागरूकता अभियान चलाया। इसी का नतीजा रहा कि गोलघर पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल नहीं दिया। कुछ बाइक सवार निराश होकर लौट गए, लेकिन तमाम ऐसे भी रहे, जो किसी बाइक सवार से हेलमेट मांगकर लगाए और पेट्रोल लेने पहुंच गए। पेट्रोल भरवाने के बाद हेलमेट वापस करके निकल गए।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बुधवार से शुरुआत की गई है और 1189 लोगों का चालान किया गया। अब शहर में बिना हेलमेट प्रवेश नहीं दिया जाएगा, यह हिदायत भी दी गई है।