फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने गोरखपुर के सांसद और विधायकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, नगर विधायक को फटकारा

Mon, 31 Aug 2020 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Aug 2020 11:12 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री बोले, मेरे लिए गोरखपुर की छवि और विकास किसी व्यक्ति से ज्यादा जरूरी
  • सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग व जातीय बोल के वायरल ऑडियो पर सीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meet to MP and MLA in gorakhpur CM reprimanded City MLA for discipline
मुख्यमंत्री बोले, मेरे लिए गोरखपुर की छवि और विकास किसी व्यक्ति से ज्यादा जरूरी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस में गोरखपुर के भाजपा सांसद व विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सबसे कहा कि पिछले दस दिनों में जो कुछ हुआ, उससे पार्टी की छवि खराब हुई है। सभी जनप्रतिनिधि आपसी एकता बनाए रखें। सोशल मीडिया पर कुछ लिखने या मीडिया में जाने से पहले सरकार, संगठन की छवि की चिंता जरूर करें। मुख्यमंत्री ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल को फटकार लगाई और कहा कि मेरे लिए गोरखपुर की छवि व विकास किसी भी व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

CM Yogi Adityanath meet to MP and MLA in gorakhpur CM reprimanded City MLA for discipline
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग व जातीय बोल के वायरल ऑडियो पर सीएम ने जताई नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को शहर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखपुर के सांसद व विधायकों के साथ सर्किट हाउस सभागार में बैठक की। क्षेत्र के विकास की जानकारी ली। इसी बीच सांसद रवि किशन ने संगठन व सरकार की लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे नगर विधायक का जिक्र कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर विधायक को इंगित करते हुए कहा कि आपका कृत्य खराब है। जातिवादी बात करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। आपसी विवाद से गोरखपुर की छवि खराब हुई है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव में जाना है। बयानबाजी से विपक्ष को मौका मिलेगा, जिसका जवाब आपको देना पड़ेगा। दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर नगर विधायक बचाव की मुद्रा में नजर आए।

CM Yogi Adityanath meet to MP and MLA in gorakhpur CM reprimanded City MLA for discipline
बैठक के बाद बाहर निकतले जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि गोरखपुर-देवरिया फोरलेन की ऊंचाई और सहायक अभियंता केके सिंह के तबादले पर भाजपा सांसद व विधायक आपस में भिड़ गए थे। इसी बीच नगर विधायक का जातीय बोल वाला ऑडियो वायरल हुआ था। इन सबका संज्ञान पार्टी आलाकमान ने लिया और नगर विधायक को कारण बताओ नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। अब मुख्यमंत्री ने सांसद व विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाकर मामले के पटाक्षेप का प्रयास किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meet to MP and MLA in gorakhpur CM reprimanded City MLA for discipline
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

कोई समस्या हो तो हमसे बताएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई समस्या हो तो सीधे हमसे बताएं। विधायकों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। कभी बात नहीं हो पाती है तो पलटकर फोन करते हैं। हर समस्या का समाधान संभव है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meet to MP and MLA in gorakhpur CM reprimanded City MLA for discipline
सदर सांसद रवि किशन व नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

नगर विधायक की शिकायत भी हुई
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान कुछ विधायकों ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के बयान व व्यवहार की शिकायत की। विधायकों ने कहा कि यह खुद को ईमानदार बाकी को बेईमान साबित करना चाहते हैं। वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। अब गाली सुनने का समय नहीं रह गया है। पूरा मामला आपके (मुख्यमंत्री) संज्ञान में है। आप जो भी फैसला लेंगे, वह स्वीकार होगा। एक-एक विधायक ने अपनी बात रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed