सब्सक्राइब करें

Kushinagar CM Yogi Visit: मुख्यमंत्री ने दी 400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात, बोले- कुशीनगर एयरपोर्ट से होगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Sep 2021 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी बोले- इंसेफेलाइटिस पर पाया गया नियंत्रण, अब नहीं उजड़ती माताओं की गोद।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said first international flight will be done from Kushinagar airport
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने दोनों स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। उन्होंने इसे दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने यहां की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय जहाज की होगी।



निर्धारित समय से लगभग 35 मिनट विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1977 से लेकर 2017 तक सितंबर माह तक 700 से एक हजार तक बच्चे हर साल इंसेफेलाइटिस की चपेट में आते थे। उनमें ज्यादातर बच्चों की मौत हो जाती थी, लेकिन हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री के। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन चलाया, शुद्ध पेयजल की योजना लाई और इस जानलेवा बीमारी को खत्म किया। यहां मासूम बच्चे अब सुरक्षित हैं। क्योंकि देखभाल करने वाले पीएम नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने देश की राजनीति एजेंडे को बदल दिया।

CM Yogi Adityanath said first international flight will be done from Kushinagar airport
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम ने कहा कि 1947 से जाति-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर योजनाएं क्रियान्वित होती थीं। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश की राजनीति तुष्टिकरण थी तो आतंकवाद, भ्रष्टाचार था, लेकिन आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य हो रहे हैं। शौचालय चेहरा देखकर नहीं दिया जाता।

CM Yogi Adityanath said first international flight will be done from Kushinagar airport
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। अब गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे। इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। अब्बाजान गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे। पैसा भी जाता था और नौकरी भी नहीं मिलती थी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में साढ़े चार लाख नौजवानों को नौकरी दी है। दिव्यांग, वृद्धा को पेंशन मिल रही है। बिजली नहीं मिल रही थी। अब 16 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। जनप्रतिनिधियों का जितना विकास और अधिकार है, उतना जनता का भी। कुशीनगर के किसान खुशहाल हैं। किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said first international flight will be done from Kushinagar airport
कुशीनगर में सीएम योगी के संबोधन को सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के दो विधानसभा क्षेत्रों में आज 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है। कुशीनगर के लिए अभी यह ट्रेलर है। यहां बड़ा काम होना है। जनप्रतिनिधियों ने काफी मेहनत किया है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आना है। कुशीनगर का अपना मेडिकल कॉलेज होगा। उसके लिए फिर जल्द ही आएंगे। करीब 30 मिनट के संबोधन में सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष तो किया ही, जनता में नई उम्मीदें भी जगा गए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said first international flight will be done from Kushinagar airport
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंदिरा ने संतों पर गोलियां चलवाईं तो सोनिया ने रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए। गरीबों को शौचालय मोदी ने दिया। आवास, किसान सम्मान निधि देकर गरीबों का सम्मान बढ़ाया। प्रदेश में साढ़े चार लाख नौजवानों को नौकरी दी गई है।

इस मौके पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू बाल्मीकी, पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ अनुज मलिक सहित अनेंक गणमान्य लोग मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed