सब्सक्राइब करें

एक और संकट: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डेंगू की दस्तक, पांच मरीज मिले

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 09:21 PM IST
सार

इस साल पहली बार बीआरडी में मिले हैं डेंगू के मरीज, मरीजों में 11 साल का बालक और 21 साल की महिला हैं शामिल।

विज्ञापन
Dengue knock in Gorakhpur BRD five patients found
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में वायरल फीवर के बाद डेंगू की दस्तक ने विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डेंगू के पांच मरीज मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। मरीजों में 11 साल का बालक और 21 साल की महिला शामिल हैं। मरीजों के मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन इनकी जानकारी लेने में जुट गया है। यह पता किया जा रहा है कि मरीज कहां के रहने वाले हैं। बता दें कि इससे पूर्व जिले में इस साल डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं।


जानकारी के मुताबिक जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनकी रैपिड किट से जांच हो चुकी थी। जांच में वह रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कंफर्मेशन जांच के लिए एलाइजा किट से जांच कराई गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें एक बालक हैं, जिसकी उम्र 11 वर्ष है। इसके अलावा सभी युवक हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 
Dengue knock in Gorakhpur BRD five patients found
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन मरीजों की तलाश में जुट गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें से भी एक भी मरीज बीआरडी में भर्ती नहीं है।

Dengue knock in Gorakhpur BRD five patients found
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मरीजों की कराई जाएगी स्क्रीनिंग
डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। उनसे संपर्क कर पूरी जानकारी इकट्ठा कराई जाएगी। इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई है। प्रशासन अपने स्तर से मरीजों के घरों के आसपास लार्वा का छिड़काव करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue knock in Gorakhpur BRD five patients found
मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग की गई। - फोटो : PTI

मलेरिया के 17000 नमूनों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अंगद सिंह ने बताया कि जिले में एक जनवरी से लेकर 10 सितंबर तक के बीच मलेरिया के 17000 नमूनों की जांच की गई है। इनमें एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। हालांकि इसके बाद भी एहतियात बरता जा रहा है।

 

विज्ञापन
Dengue knock in Gorakhpur BRD five patients found
डेंगू वार्ड। - फोटो : अमर उजाला

डेंगू के दो मरीज नौ सिंतबर को मिल चुके हैं
डॉ. अंगद सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के दो मरीज नौ सितंबर को मिल चुके हैं। इनमें एक नौ साल का बालक और एक युवक शामिल हैं। राहत की बात यह है कि एक लखनऊ और दूसरा प्रयागराज से आया था। इसके बाद उनकी जांच की गई तो डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनके घरों के आसपास लार्वा का छिड़काव किया गया हैं। जहां पर डेंगू के एडिज मच्छर नहीं मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed