फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- हत्या के मामलों में हो प्रभावी कार्रवाई

Sat, 15 Oct 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi held public court listened to complaints
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। एक-एक फरियादी से मिले और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हत्या के मामलों में प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने सुबह गुरु गोरखनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद जनता दरबार लगाया। इस दौरान करीब 350 लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



एक फरियादी ने हत्या के मामले में पहले मुकदमा न दर्ज होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता दरबार में पुलिस की लापरवाही व मनमानी के संबंध में करीब 36 शिकायतें आईं। राजस्व के मामले भी आए।
 

CM Yogi held public court listened to complaints
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने सभी को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। इलाज प्रभावित होने की समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आर्थिक राहत का आश्वासन दिया और कहा कि पैसे की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। राहत पाने की कागजी औपचारिकता पूरी करके प्रस्ताव शासन के पास भिजवाएं। इस मौके पर एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौजूद रहे।

CM Yogi held public court listened to complaints
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद। - फोटो : अमर उजाला।

नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
सहजनवां के पनीका गांव की प्रधान पूजा पांडेय के पति विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री को बताया कि 14 अगस्त 2022 की शाम भाई की डुमरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सहजनवां थाने में केस दर्ज है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बदमाश आए दिन धमकी देते हैं। सुलह करने का दबाव डालते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi held public court listened to complaints
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद। - फोटो : अमर उजाला।

बेटे की हत्या, पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया
हरपुरबुदहट इलाके के ओमसत्य सिंह ने जनता दरबार में आकर अपनी पीड़ा सुनाई। उनका कहना था कि 14 साल का बेटा धन्नजय सिंह अपने ननिहाल घघसरा में रहकर पढ़ाई करता था। 20 मई 2022 को इसी गांव के दो लोगों के के साथ बेटे की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम ग्राम प्रधान ने फोन कर सूचना दी कि बेटे की लाश सिंघोरवा गांव के पास बाग में पड़ी है। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक केस नहीं दर्ज किया।

विज्ञापन
CM Yogi held public court listened to complaints
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद। - फोटो : अमर उजाला।

हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
दशहरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शाहपुर इलाके में दवा व्यापारी विकास तिवारी उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास की पत्नी गरिमा भी जनता दरबार में गईं। उनका कहना था कि पुलिस एक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed