{"_id":"6a82eae043f1aa72c304e909","slug":"woman-dies-during-treatment-at-a-private-hospital-in-padrauna-kushinagar-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: पडरौना के निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: पडरौना के निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Mon, 17 Aug 2026 04:35 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:35 PM IST
सार
तीमारदारों का कहना है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज का झांसा देकर दलाल के जरिए इस निजी अस्पताल में लाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन
एंबुलेंस को रोककर खड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पडरौना शहर के छावनी स्थित सरस हास्पिटल एवं ट्रामा अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को एक घायल महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तीमारदारों का कहना है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज का झांसा देकर दलाल के जरिए इस निजी अस्पताल में लाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे। पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में ले लेकर आगे की कार्रवाई की। अस्पताल संचालक एडी दुबे ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर इलाज दिया गया था।
विज्ञापन