{"_id":"6a82a2a3d8711f819b0ceb05","slug":"two-funeral-pyres-lit-simultaneously-in-gorakhpur-father-and-son-die-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जली दो चिताएं: बेटे की मौत के सदमे से पिता की भी मौत, स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जली दो चिताएं: बेटे की मौत के सदमे से पिता की भी मौत, स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी
Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
सार
बेलडांड़ ग्रामसभा के सोहरां गांव निवासी मोहित मौर्या (62) के बेटे राकेश मौर्या (42) की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शुक्रवार देर शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तेज खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजनी थाना क्षेत्र के सोहरां गांव में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक घटना सामने आई। बीमार बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही घर से पिता-पुत्र की शवयात्रा निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
बेलडांड़ ग्रामसभा के सोहरां गांव निवासी मोहित मौर्या (62) के बेटे राकेश मौर्या (42) की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शुक्रवार देर शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तेज खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राकेश का शव शनिवार को गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-बिलख रहे थे। घर के बाहर पिता मोहित मौर्या चुपचाप बैठे थे। बेटे की मौत से आहत मोहित अचानक वहीं बैठे-बैठे एक ओर लुढ़ककर गिर पड़े। परिजन ने उन्हें बेहोश समझकर होश में लाने का प्रयास किया और चेहरे पर पानी के छींटे मारे। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन के मुताबिक, मोहित की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहित मौर्या के तीन बेटे थे। इनमें लालजी मौर्या, गुड्डू मौर्या और सबसे छोटे राकेश मौर्या थे। राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी वनिता और दो बेटे कुंदन व शिवम हैं। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से गांव में भी शोक की लहर है।