फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused injured in a police encounter in Gorakhpur; both sustained gunshot wounds to their legs.

Gorakhpur News: पैडलेगंज में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर गिरफ्तार- दोनों के पैर में लगी गोली

Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, दोनों आरोपियों की रविवार देर रात करीब दो बजे शहर में लोकेशन मिली थी। वे दोबारा वारदात करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने पैडलेगंज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Two accused injured in a police encounter in Gorakhpur; both sustained gunshot wounds to their legs.
पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंट इलाके में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैडलेगंज के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में कांस्टेबल भूपेंद्र यादव भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों आरोपियों का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगहा क्षेत्र के देउरवीर गांव निवासी अजय उर्फ मंगरु और बेलीपार क्षेत्र के कसिहार निवासी संजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों कई चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं। उनके कब्जे से छिनैती की दो चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो देशी तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, दोनों आरोपियों की रविवार देर रात करीब दो बजे शहर में लोकेशन मिली थी।

वे दोबारा वारदात करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने पैडलेगंज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भूपेंद्र यादव को भी चोट आई। एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो महिलाओं से चेन छीनने के मामलों में थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश कैंट थाने में दर्ज दो चेन स्नेचिंग के मामलों में वांछित थे। 20 जुलाई 2026: एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, 29 जुलाई 2026: सुबह टहलने निकली महिला के गले से आरोपियों ने चेन छीन ली थी।  पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुठभेड़ को लेकर एक अन्य अभियोग भी दर्ज किया गया है।

अजय पर सात, संजय पर 11 मुकदमे
देउरवीर निवासी अजय उर्फ मंगरु के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कैंट थाने के लूट और चेन स्नेचिंग से जुड़े मामले, गोला थाने का मामला, गगहा थाने में गोवध निवारण अधिनियम से जुड़ा मुकदमा और खजनी थाने में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं का मामला शामिल है।

कसिहार निवासी संजय के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बेलीपार, खजनी, बांसगांव, चौरीचौरा और खोराबार थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कैंट थाने के दोनों चेन स्नेचिंग के मुकदमे भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल किए गए हैं।

यह हुई बरामदगी
छिनैती की दो चेन, वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, दो खोखे व दो कारतूस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed