फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two funeral pyres lit simultaneously in Gorakhpur; father and son die.

एक साथ जली दो चिताएं: बेटे की मौत के सदमे से पिता की भी मौत, स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी

Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

बेलडांड़ ग्रामसभा के सोहरां गांव निवासी मोहित मौर्या (62) के बेटे राकेश मौर्या (42) की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शुक्रवार देर शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तेज खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two funeral pyres lit simultaneously in Gorakhpur; father and son die.
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खजनी थाना क्षेत्र के सोहरां गांव में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक घटना सामने आई। बीमार बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही घर से पिता-पुत्र की शवयात्रा निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

विज्ञापन


बेलडांड़ ग्रामसभा के सोहरां गांव निवासी मोहित मौर्या (62) के बेटे राकेश मौर्या (42) की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शुक्रवार देर शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तेज खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

राकेश का शव शनिवार को गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-बिलख रहे थे। घर के बाहर पिता मोहित मौर्या चुपचाप बैठे थे। बेटे की मौत से आहत मोहित अचानक वहीं बैठे-बैठे एक ओर लुढ़ककर गिर पड़े। परिजन ने उन्हें बेहोश समझकर होश में लाने का प्रयास किया और चेहरे पर पानी के छींटे मारे। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

परिजन के मुताबिक, मोहित की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहित मौर्या के तीन बेटे थे। इनमें लालजी मौर्या, गुड्डू मौर्या और सबसे छोटे राकेश मौर्या थे। राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी वनिता और दो बेटे कुंदन व शिवम हैं। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed