{"_id":"6a82a5f53a928cae630e4491","slug":"dead-frog-found-in-students-food-at-navodaya-vidyalaya-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला मरा मेंढक, बच्चों ने खाने से किया इंकार; मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला मरा मेंढक, बच्चों ने खाने से किया इंकार; मचा हंगामा
Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
सार
पीएम श्री जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार को दोपहर के भोजन में मेन्यू के मुताबिक चने की सब्जी और पूड़ी बनी थी। बच्चे जब खाने बैठे तो एक बच्चे की थाली में मरा मेंढक मिला।
विज्ञापन
खाने में मिला मेंढ़क
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रविवार दोपहर बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा मेंढक मिला। इसके बाद छात्रों ने खाने से इन्कार कर दिया। दोबारा भोजन बनने के बाद छात्रों ने खाना खाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धनेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार को दोपहर के भोजन में मेन्यू के मुताबिक चने की सब्जी और पूड़ी बनी थी।
विज्ञापन
बच्चे जब खाने बैठे तो एक बच्चे की थाली में मरा मेंढक मिला। इसपर बच्चे खाना छोड़कर अपने कमरों में लौट गए। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य धीरज कुमार पहुंचे और सब्जी नष्ट कराकर दोबारा बनवाई। इसके बाद छात्रों ने भोजन किया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर लापरवाही है। प्राचार्य से मामले की जांच कराई जाएगी: गौरव सिंह सोगरवाल डीएम व अध्यक्ष नवोदय स्कूल समिति