फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम: सीएम योगी बोले, सकारात्मक शक्तियां साथ होंगी तो परिणाम भी सकारात्मक आएगा

Sun, 17 Apr 2022 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Apr 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
CM yogi launch of Amar Ujala Gallant Astrology-Ayurveda Mahasamagam
अमर उजाला गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सकारात्मक शक्तियां एक साथ मिलकर काम करती हैं तो परिणाम भी सकारात्मक आते हैं। 21 जून को मनाया जाने वाला विश्व योग दिवस इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के हमारे प्राचीन ज्ञान को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। सकारात्मकता के साथ 2019 में हुआ प्रयागराज कुंभ का आयोजन सुरक्षा, स्वच्छता व सुव्यवस्था का पर्याय बना। अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में इसे यूनेस्को से मान्यता मिली। अपनी प्राचीनतम ज्ञान की थाती को हमें इसी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाना होगा।



 

CM yogi launch of Amar Ujala Gallant Astrology-Ayurveda Mahasamagam
अमर उजाला गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम-2022 के शुभारंभ मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हुए कार्य की सराहना पूरे विश्व में हुई। कहा कि यूरोप और अमेरिका की तुलना में कमजोर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद भारत का कोरोना प्रबंधन विश्व में सर्वश्रेष्ठ रहा। भारत का कोरोना प्रबंधन दुनिया के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। अमेरिका की आबादी भारत की चौथाई है, फिर भी वहां अपने देश की तुलना में दोगुनी मौतें हुईं। भारत ने न केवल वैश्विक महामारी का सफल नियंत्रण किया, बल्कि महामारी के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत भूख से नहीं होने दी। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई। यही नहीं, मुफ्त जांच, इलाज व वैक्सीन की सुविधा देने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश है।  

कार्यक्रम का संचालन डॉ रीता श्रीवास्तव ने किया। मंच पर मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, गैलेंट समूह के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही, ज्योतिषाचार्य केए दुबे पदमेश, डॉ. अजय भांबी, पंडित सतीश शर्मा, डॉ. चंद्रमौलि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

CM yogi launch of Amar Ujala Gallant Astrology-Ayurveda Mahasamagam
अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम - फोटो : अमर उजाला।

डॉ चंद्रमौली उपाध्याय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में ज्योतिष विभाग के प्रमुख डॉ चंद्रमौली उपाध्याय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। यह अवार्ड अमर उजाला की तरफ से दिया गया है। इससे पहले बेजन दारूवाला, केए दुबे पदमेश, पंडित सतीश शर्मा और अजय भांबी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जा चुका है।

 वाराणसी में जन्मे डॉ चंद्रमौली उपाध्याय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में ज्योतिष के विभागाध्यक्ष रहे हैं। अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। डॉ चंद्रमौली ने बचपन से ही अपने पिता महान ज्योतिषी पंडित प्रो. राजमोहन उपाध्याय के मार्गदर्शन में ज्योतिष का ज्ञान सीखना शुरू कर दिया। नवीन विचारों वाले शिक्षाविद् होने के अलावा डॉ चंद्रमौली उपाध्याय ट्रस्टी के रूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक) जैसे संस्थानों से जुड़े हैं। वह भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक मुंडेश्वरी देवी मंदिर के भी ट्रस्टी हैं। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने पर डॉ चंद्रमौली ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi launch of Amar Ujala Gallant Astrology-Ayurveda Mahasamagam
अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम - फोटो : अमर उजाला।

सीएम से सम्मान मिला तो खुशी हो गई दोगुनी
 आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में आयोजित दो दिवसीय अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम के पहले दिन देशभर से जुटे ज्योतिषियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला तो ज्योतिषियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ने डॉ. चंद्रमौली उपाध्याय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडित केए दूबे पदमेश, डॉ. अजय भांबी, वैद्य बालेंदु प्रकाश, पंडित सतीश शर्मा, पंडित सुरेश श्रीमाली, पंडित जय गोविंद शास्त्री, पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पंडित नरेंद्र उपाध्याय, वैद्य सुशील कुमार दूबे, डॉ. राजीव पोद्दार, डॉ. सुरेंद्र कपूर, खन्ना को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान आचार्य इंदू प्रकाश, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आचार्य बृजेंद्र मिश्रा, आचार्य सारांश, डॉ. जस्मी विमल दोषी, डॉ. वाई राखी, रूपा बुद्धिराजा, रेखा जैन, तृश्ला चतुर्वेदी, संजय तिवारी, डॉ. नीता भेड़ा, पीपीएस राणा, डॉ. अनिल वत्स, डॉ. नितिन भारत भोंगले, अनुश्री अनीता, डॉ. वेणुगोपाल राव वीरामनी, मधुराज वास्तु गुरु, आचार्य आदित्य, आचार्य आनंद, दीपशिखा मिश्रा, अनीता शर्मा, कविता चैतन्य, आचार्य सान्वी गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, रविंद्र कौशिक, ज्योतिषाचार्य सुशील शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, आचार्य ध्रुव अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, संदीप भार्गव, आचार्य राजेश महाराज, पंडित मनोज कुमार द्विवेदी, मितेश मालवीय, डॉ. जितेंद्र पोरवल, डॉ. विजय कुमार पाठक, स्वाति सक्सेना, अनामिका शुक्ला, पंडित विजय दधिचि, यशी चतुर्वेदी आदि ज्योतिषाचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
CM yogi launch of Amar Ujala Gallant Astrology-Ayurveda Mahasamagam
अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया
अमर उजाला ने गोरखपुर शहर से विधायक चुने जाने और दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया। हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की मूर्ति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। अमर उजाला के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट भूपेंद्र दुबे, को-फाउंडर एंड सीईओ अमर उजाला सफलता हिमांशु गौतम, यूनिट हेड देवेंद्र सिंह और अमर उजाला के मार्केटिंग हेड अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed