{"_id":"625b8eb80027c22d7d650027","slug":"cm-yogi-janta-darbar-in-gorakhnath-mandir-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- सभी की समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- सभी की समस्याओं का होगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:27 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन में करीब दो सौ फरियादियों से मिले। इसके पूर्व प्रातः काल भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों के बीच रहकर गायों को गुड़ भी खिलाया। जनता दरबार से लौटने के बाद वे कालू और गुल्लू से भी मिले और उन्हें बिस्किट खिलाया।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कोई भू माफिया या अपराधी किसी की जमीन कब्जा न करने पाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में रविवार को करीब 800 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें से केवल दो सौ लोगों से ही सीएम योगी ती मुलाकात हो पाई। बाकी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनका प्रार्थना पत्र लिया।
सीएम योगी के सामने अपनी समस्याएं रखने वालों में कई ने जमीन विवाद का मुद्दा उठाया। जंगल कौड़िया ब्लॉक के कुसहरा निवासी पवन सिंह, खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी भागवत यादव ने सीएम को बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति न मिलने से जुड़ी समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने आईं।
2 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाज के लिए मांगी मदद
जनता दरबार में कई ऐसे फरियादी भी पहुंचे थे, जिनके परिजन बीमार है। उनका कहना था कि धन के अभाव में सही इलाज नही हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि इलाज का एस्टीमेट बनाकर भेजें हर संभव मदद की जाएगी।
गरीबों की जमीन कब्जा करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कोई भू माफिया या अपराधी किसी की जमीन कब्जा न करने पाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में रविवार को करीब 800 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें से केवल दो सौ लोगों से ही सीएम योगी ती मुलाकात हो पाई। बाकी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनका प्रार्थना पत्र लिया। सीएम योगी के सामने अपनी समस्याएं रखने वालों में कई ने जमीन विवाद का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया ब्लॉक के कुसहरा निवासी पवन सिंह, खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी भागवत यादव ने सीएम को बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति न मिलने से जुड़ी समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।