{"_id":"6a701fc56c88235b170d0b61","slug":"a-massive-wave-of-devotion-swept-through-the-district-s-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर व गली के विभिन्न शिवालयों में लोग जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिव मंदिरों में पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं हैं। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सावन के सोमवार को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।
विज्ञापन
शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर व गली के विभिन्न शिवालयों में लोग जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्त भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए निकल पड़े।
सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ रही और शिवालय हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। चौरीचौरा क्षेत्र के महदेवा जंगल शिव मंदिर सहित सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया सुबह से ही भक्त लाइन में लगकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी तैनात है और अपनी मन्नत मांगी।
महदेवा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ है लोग लाइन में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं।इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा भी गूंजता रहा।
महदेवा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ है लोग लाइन में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं।इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा भी गूंजता रहा।