फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A massive wave of devotion swept through the district's Shiva temples on the first Monday of Sawan.

हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM IST
सार

शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर व गली के विभिन्न शिवालयों में लोग जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं।

विज्ञापन
A massive wave of devotion swept through the district's Shiva temples on the first Monday of Sawan.
शिव मंदिरों में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं हैं। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सावन के सोमवार को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। 

विज्ञापन


शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर व गली के विभिन्न शिवालयों में लोग जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं।

विज्ञापन

श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्त भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए निकल पड़े।

सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ रही और शिवालय हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। चौरीचौरा क्षेत्र के महदेवा जंगल शिव मंदिर सहित सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया सुबह से ही भक्त लाइन में लगकर  पूजा अर्चना कर रहे हैं और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी तैनात है और अपनी मन्नत मांगी।

महदेवा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ है लोग लाइन में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं।इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा भी गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed