फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DCM truck overturns on Gorakhpur Link Expressway; driver and helper killed.

झपकी ने छीन ली जिंदगी: लिंक एक्सप्रेसवे पर DCM अनियंत्रित होकर नीचे गिरा, चालक और खलासी की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:30 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बांसगांव
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसगांव Published by: Rohit Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, कानपुर के फतेहपुर की ओर से आ रहा डीसीएम (यूपी-78 जेएन 4790) रविवार सुबह करीब तीन बजे हरनही अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर दोनों लेन के बीच के गैप से नीचे अंडरपास में जा गिरा। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
DCM truck overturns on Gorakhpur Link Expressway; driver and helper killed.
डीसीएम हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनही चौकी अंतर्गत लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक और खलासी की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे अंडरपास में जा गिरा। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के कमरापुर गांव निवासी ओमप्रकाश उत्तम (45) और इसी जिले के बकेवर कस्बा थाना क्षेत्र के बहुरा का पुरवा निवासी सुनील उत्तम (46) के रूप में हुई है। दोनों डीसीएम में चालक और सहायक के रूप में काम करते थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कानपुर के फतेहपुर की ओर से आ रहा डीसीएम (यूपी-78 जेएन 4790) रविवार सुबह करीब तीन बजे हरनही अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर दोनों लेन के बीच के गैप से नीचे अंडरपास में जा गिरा।

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हरनही चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर डीसीएम में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, डीसीएम कानपुर जिले में पंजीकृत है और उस पर एक निजी कंपनी का माल लदा था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed