{"_id":"6a703dcd63f8ae70440b9eb2","slug":"city-bus-conductors-in-gorakhpur-staged-a-protest-and-put-forward-this-demand-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस हड़ताल: सिटी बस परिचालकों का अचानक धरना, 25 बसें बंद, यात्रियों को भारी परेशानी- जानिए क्यों भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हड़ताल: सिटी बस परिचालकों का अचानक धरना, 25 बसें बंद, यात्रियों को भारी परेशानी- जानिए क्यों भड़के
Mon, 03 Aug 2026 12:44 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:44 PM IST
सार
सिटी ट्रांसपोर्ट गोरखपुर के प्रबंध संचालक नित्य नारायण राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी परिचालकों को 4 रुपये 26 पैसे का पेमेंट कर रही है। इसमें से 3 रुपये 66 पैसे उन्हें हाथ में दिए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि ईपीएफ (भविष्य निधि) और अन्य मदों में जमा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक की गई है।
विज्ञापन
धरना देते परिचालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की सुबह सिटी बस के परिचालकों (कंडक्टरों) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक मानीराम चार्जिंग स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते सोमवार को बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। रवीश कुमार सिंह, आजाद आलम, शिवनाथ, सत्यम, धीरेंद्र बहादुर,दीपक सिंह, मुन्ना कुमार, अर्जुन राजभर, सोनू यादव समेत
विज्ञापन
करीब अनेक परिचालको ने चार्जिंग स्टेशन के गेट के बाहर बैठकर धरना दे रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सैलरी संबंधी शिकायतों को मुख्य रूप से उठाया है। परिचालकों का कहना है कि कंपनी को उन्हें 7 रुपये 20 पैसे देने चाहिए, लेकिन उन्हें मौके पर मात्र 3 रुपये 66 पैसे ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस हड़ताल के कारण लगभग 25 सिटी बसें संचालन से बाहर रहीं, जिससे सुबह के समय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बस स्टैंड पहुंचकर निराश लौट गए।
विज्ञापन
प्रबंधन का पक्ष
सिटी ट्रांसपोर्ट गोरखपुर के प्रबंध संचालक नित्य नारायण राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी परिचालकों को 4 रुपये 26 पैसे का पेमेंट कर रही है। इसमें से 3 रुपये 66 पैसे उन्हें हाथ में दिए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि ईपीएफ (भविष्य निधि) और अन्य मदों में जमा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह हड़ताल बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक की गई है।प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने परिचालकों से बातचीत शुरू कर दी है ताकि जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके और बस सेवा बहाल हो।
12 बजे शुरू हुआ संचालन
गोरखपुर क्षेत्र के आरएम लव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिचालकों के समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया इसके बाद करीब 12 बजे से सिटी बस का संचालन शुरू हो गया। हालांकि की सुबह साढ़े पांच बजे से करीब 12 बजे तक संचालन ठप रहा।