{"_id":"6a704f52f8c224fe7204f478","slug":"youth-attacked-with-a-knife-over-a-dispute-involving-a-bike-in-gorakhpur-s-barhalganj-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सर्विस लेन पर कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक्सिलरेटर विवाद में हुआ जानलेवा हमला-आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सर्विस लेन पर कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक्सिलरेटर विवाद में हुआ जानलेवा हमला-आरोपी फरार
Mon, 03 Aug 2026 02:01 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:01 PM IST
सार
आरोप है कि इसी दौरान महतोपार गांव निवासी हरिनारायण मौर्य बाइक से वहां पहुंचा और बार-बार बाइक से एक्सिलरेटर देने लगा। सोनू साहनी ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के साऊखोर चौराहे के पास मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेवादा गांव निवासी उषा देवी ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम उनका पुत्र सोनू साहनी अपने मित्र सोनू गोंड के साथ साऊखोर स्थित देसी शराब की दुकान के सामने सर्विस लेन पर खड़ा था।
आरोप है कि इसी दौरान महतोपार गांव निवासी हरिनारायण मौर्य बाइक से वहां पहुंचा और बार-बार बाइक से एक्सिलरेटर देने लगा। सोनू साहनी ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान महतोपार गांव निवासी हरिनारायण मौर्य बाइक से वहां पहुंचा और बार-बार बाइक से एक्सिलरेटर देने लगा। सोनू साहनी ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हरिनारायण मौर्य ने चाकू से सोनू साहनी पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सोनू साहनी को दुर्गावती अस्पताल बड़हलगंज में भर्ती कराया गया।
वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिनारायण मौर्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिनारायण मौर्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।