बेटी की शादी के लिए ज्ञान निषाद ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन बदनसीबी ने पीछा नहीं छोड़ा। ज्ञान के करीबी ने सिर्फ उनकी जान ही नहीं ली, बल्कि भरोसे का भी कत्ल कर दिया। ज्ञान अब इस दुनिया में नहीं हैं। बेटी के हाथ पीले करने की उनकी हसरत भी अधूरी रह गई।
गोरखपुर हत्याकांड: अधूरी रह गई बेटी के हाथ पीले करने की हसरत, रंजिश में चली गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में फावड़े से प्रहार कर शख्स की हत्या
बता दें कि बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पुराने विवाद की रंजिश में ज्ञान निषाद (48) की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात फावड़े के हमले में घायल ज्ञान की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। आरोपी घर छोड़कर भागा है।
पुलिस ने मृतक के बेटे जोगेंद्र की तहरीर पर आकाश निषाद, राहुल निषाद, भीम निषाद और उसकी पत्नी गुजरात देवी पर घर में घुसकर मारपीट और हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने भीम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फरार मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, हरिहरपुर केवटान टोला निवासी आकाश निषाद व ज्ञान निषाद हिमाचल प्रदेश में रहकर कमाते थे। एक प्राइवेट कंपनी में काम करते और किराये पर कमरा लेकर साथ रहते थे। इसी बीच ज्ञान ने हिमाचल प्रदेश में मकान ले लिया। इसी मकान में आकाश का भाई रहने लगा। आरोप है कि किराये को लेकर आकाश और ज्ञान के बीच विवाद हो गया। ज्ञान ने अपना मकान खाली करा लिया। इससे विवाद और बढ़ गया।
एक सप्ताह पहले ही ज्ञान गोरखपुर आ गया था। इसकी सूचना पर आकाश भी आ गया। आरोप है कि बुधवार देर रात इसी रंजिश में एक बार फिर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने फावड़े से ज्ञान निषाद के पैर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसका पैर कट गया। परिजन तत्काल उसे एंबुलेंस से लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र फिर वहां से जिला अस्पताल गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे ज्ञान निषाद की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक ज्ञान के शरीर से रक्तस्राव ज्यादा हो गया था।
तीन बच्चों के पिता थे ज्ञान
ज्ञान निषाद दो लड़के और एक लड़की के पिता थे। अरमेश (21) और जोगिंदर (19) घर पर ही रहते हैं। बेटी अंकुरा निषाद की शादी तय है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मकान खाली कराने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। आकाश ने फावड़े से हमला किया और ज्ञान की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।