गोरखपुर जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आए लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे लोगों को न्याय मिलेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत होगा।
उन्होंने ने लोगों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मुख्यमंत्री का जनता दरबार हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया, जहां पर करीब दो सौ लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।
2 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा करीब 100 लोगों से उन्होंने अपने कार्यालय के पास मुलाकात की। जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े होने के कारण सीएम योगी ने तुरंत डीएम, एसएसपी से बात की।
3 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस का मामला उन्होंने एसएसपी तथा भूमि विवाद का मामला डीएम को दिया। अन्य जनपदों के जो भी प्रार्थना पत्र थे, उन्हें साथ लेकर लखनऊ गए। जनता दरबार के दौरान सीएम एक-एक फरियादी से मिले और उनकी समस्या सुनी।
4 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
किसी अधिकारी पर नाराजगी तो नहीं जाहिर की पर डीएम, एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई से समस्या का समाधान तुरंत हो। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
5 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
हर बार की तरह मुख्यमंत्री ने सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन, पूजन किए। अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन के बाद मंदिर का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां से गोशाला गए गायों को गुण और बिस्किट खिलाया। अपने पालतू स्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।