सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल प्रदेश के पितालसु पर गोरखपुर के लाल ने फहराया तिरंगा, दिया ये खास संदेश

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Nov 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Nitish of Gorakhpur hoisted tricolor on 14 thousand feet mountain of Mount Pitalsu located in Manali
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के बेटे अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु 14 हजार फीट की ऊंचाई को 27 नवंबर 2021 को फतह कर के भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। नीतीश सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू कई थी। इस चढाई को नीतीश ने अकेले ही पूरा किया है। इस अभियान को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फॉर यू के साथ मिलकर पर्वतारोही नीतीश ने पूरा किया। नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण, मतदाता जागरुकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया है।
Trending Videos
Nitish of Gorakhpur hoisted tricolor on 14 thousand feet mountain of Mount Pitalsu located in Manali
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।
पर्वतारोही नीतीश सिंह का मानना है कि बाल यौन शोषण एक बहुत बड़ी समस्या है, जो बच्चों की शारीरिक सुरक्षा मानसिक स्वास्थ्य कल्याण और व्यवहार संबंधित पहलुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है, बाल यौन शोषण पर और कड़े कानून बनने चाहिए जिससे बाल यौन शोषण पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nitish of Gorakhpur hoisted tricolor on 14 thousand feet mountain of Mount Pitalsu located in Manali
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi
पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 14 हजार फीट की चढाई कर वहां से एक वीडियो रिलीज किया और लोगों को अधिक से अधिक मतदाता बनने का आग्रह किया। कहा कि देश की युवाओं में वह क्षमता है ताकत है जो देश का विकास करवाने के लिए योग्य सरकार का अपने मत का प्रयोग करके चयन कर सकते हैं। एक वोट किसी की सरकार गिराने और बनाने के लिए दम रखती है, इसलिए मैं गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी युवाओं से निवेदन करता हूं, कि वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें। 1 जनवरी 2022 को जिस भी नागरिक की उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर है वो 30 नवंबर से पहले अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर फॉर्म 06 भरे और मतदाता बने। हाल ही में पर्वतारोही नीतीश सिंह को गोरखपुर के उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा मतदाता जागरुकता हेतु गोरखपुर का यूथ इलेक्टर आइकन ऑफ गोरखपुर भी बनाया गया है।
Nitish of Gorakhpur hoisted tricolor on 14 thousand feet mountain of Mount Pitalsu located in Manali
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।
इसके साथ ही पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 'स्वच्छ गोरखपुर-स्वस्थ गोरखपुर' का संदेश दिया। नीतीश ने सिंगल यूज प्लास्टिक का संदेश देते हुए अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मनुष्य के साथ-साथ जानवर व समुद्री जीवों के लिए भी बहुत हानिकारक है। इसलिए मेरा सभी भारत वासियों से आग्रह है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें जिससे हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।
 
विज्ञापन
Nitish of Gorakhpur hoisted tricolor on 14 thousand feet mountain of Mount Pitalsu located in Manali
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के राजेंद्र नगर के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने इस वर्ष दो अंतरराष्ट्रीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है, जिसमें पहला अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और दूसरा यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed