सब्सक्राइब करें

Gorakhpur AIIMS: लोकार्पण के बाद एम्स में शुरू होंगे बड़े ऑपरेशन, जर्मनी और स्विट्जरलैंड से आएंगी मशीनें

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Major operation of Gorakhpur AIIMS started after PM Modi launch
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बड़े ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। सात दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर एम्स में काम भी तेजी से हो रहा है। एम्स का निर्माण काम करा रही एलएंडटी व हाइट्स कंपनियों के अधिकारियों को डीएम विजय किरण आनंद ने निर्देशित किया है कि बचे काम सात दिसंबर से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए।


एम्स में 300 बेड का अस्पताल और 14 ऑपरेशन थियेटर तैयार हो चुके हैं। आईपीडी (इन डोर पेशेंट डिपार्टमेंट) में छोटे-मोटे ऑपरेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद एम्स में इलाज शुरू करने के साथ ही सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलने लगेगी। इसी महीने डिजिटल एक्सरे मशीन भी आ जाएगी। हीमेटोलॉजी (रक्तशास्त्र) की ओपीडी भी शुरू कर दी जाएगी। हीमोफीलिया मरीजों की भी जांच कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
Major operation of Gorakhpur AIIMS started after PM Modi launch
एम्स परिसर में जगह-जगह फूल लगाए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
एम्स में कैंसर रोग डिपार्टमेंट का संचालन शुरू हो गया है। डिपार्टमेंट में हेड एंड नेक क्लीनिक की शुरुआत भी हो चुकी है। प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक क्लीनिक का संचालन किया जाएगा। मरीजों की रेडियोथेरेपी पहले से ही की जा रही है। जल्द ही 18 करोड़ रुपये की लागत से डुअल एनर्जी की रेडियोथेरेपी मशीन आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Major operation of Gorakhpur AIIMS started after PM Modi launch
पीएम के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर एम्स में तैयारी तेज हो गई है। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा डिपार्टमेंट में ब्रेकीथेरेपी मशीन भी लगाई जाएगी। इससे स्तन और ओरल कैंसर के मरीजों की सिकाई हो शुरू हो जाएगी। प्रभावित अंग का सही पता लगाने के लिए सीटी सिम्युलेटर मशीनें भी मंगाई जा रहीं हैं। ये मशीनें जर्मनी और स्विट्जरलैंड से आएंगी।
 
Major operation of Gorakhpur AIIMS started after PM Modi launch
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
एक नजर आंकड़ों पर
  • एम्स का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2016 को किया।
  • एम्स के निर्माण के दौरान ही ओपीडी का उद्घाटन 24 फरवरी 2019 को किया गया था।
  • इस समय 16 डिपार्टमेंट का आउट डोर पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) शुरू हो चुका है।  
  • सामान्य मरीजों को भर्ती कर उनका ऑपरेशन भी इसी साल 14 जून से शुरू हो चुका है।
  • अब तक 200 से अधिक छोटे ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Major operation of Gorakhpur AIIMS started after PM Modi launch
एम्स निदेशक डॉ. सुरेखा। - फोटो : अमर उजाला।
एम्स कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एम्स की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। एम्स में आईपीडी और ओपीडी सेवा पहले से ही शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द सभी काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद से मरीजों को इलाज के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed