सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles are being sent from the second lane when the pressure increases

Gorakhpur News: राजघाट पुल के गर्डर की मरम्मत, सुबह से लग जा रहा जाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are being sent from the second lane when the pressure increases
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी पर स्थित राजघाट के पुराने पुल पर मरम्मत कार्य ने बृहस्पतिवार को भी शहरवासियों की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्डर की मरम्मत के कारण पुल की एक लेन आंशिक रूप से बंद कर दी गई है, जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos

नौसड़ की ओर से आने वाले मार्ग पर आधी सड़क घेरकर काम किया जा रहा है, जिससे केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। जैसे-जैसे वाहनों का दबाव बढ़ा, जाम की स्थिति और गंभीर होती गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोगों को पुल पार करने में 20 से 25 मिनट तक का समय लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते-होते स्थिति और भी खराब हो गई और वाहन रेंगते नजर आए। दूसरे पुल पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से समस्या बढ़ गई। कई वाहन चालक जल्दी निकलने के प्रयास में विपरीत दिशा से गुजरते दिखे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। टीपीनगर से नौसड़ की ओर जाने वाले लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बसों और ट्रकों को बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए देवरिया बाईपास से शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि, इससे उनकी दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय के अनुसार, दोनों दिशाओं से वाहनों को नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है ताकि जाम की स्थिति को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed