{"_id":"69bd147c31fda4b4bd0e00b7","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-gorakhpur-naked-body-found-on-toilet-roof-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर टंगे कपड़े, टायलेट की छत पर युवक की निर्वस्त्र लाश; बैंकाक से आया था ऋषभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर टंगे कपड़े, टायलेट की छत पर युवक की निर्वस्त्र लाश; बैंकाक से आया था ऋषभ
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
गोरखपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में टॉयलेट की छत पर मिला, जबकि उसके हाथ में कंडोम का पैकेट था और मुंह से झाग निकल रहा था। इस रहस्यमयी स्थिति ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है।
गोरखपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर के गगहा थाना इलाके के रावतपार गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की निर्वस्त्र लाश टायलेट की छत पर पाई गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट मिला, जबकि उसके कपड़े पास के एक पेड़ पर टंगे पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस हत्या और आशनाई दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रावतपार निवासी उदय चंद यादव के बेटे ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव (25) के रूप में हुई है। वह गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के पास स्थित एक आटा चक्की के पीछे बने टायलेट की टीनशेड छत पर मृत अवस्था में मिला।
आटा चक्की मालिक राजेंद्र यादव का बेटा रामप्रताप यादव उर्फ साहब ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गगहा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर यह भी आशंका है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos

परिजनों के मुताबिक ऋषभ यादव बैंकाक में रहकर काम करता था। वह ऋषभ, युवराज और दो बहनों पूजा व अर्चना में सबसे बड़ा था। बीती 19 फरवरी को उसकी छोटी बहन अर्चना की शादी थी, जिसके लिए वह विदेश से घर आया था। शादी के करीब दस दिन बाद उसके पिता वापस बैंकाक लौट गए, जबकि ऋषभ गांव में ही रुक गया था। ऋषभ की शादी वर्ष 2019 में डडवापार निवासी चांदनी से हुइ थी। जिससे दो बच्चे अनवीर (6) और आश्विक (3) हैं।
घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, लेकिन परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम बार चेहरा देखने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने शव को रास्ते से वापस थाने मंगवाया। बाद में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि या तो युवक को किसी नशीले पदार्थ के जरिए मौत के घाट उतारा गया या फिर उसने स्वयं किसी दवा का सेवन किया हो। साथ ही, घटनास्थल की परिस्थितियां आशनाई की ओर भी इशारा कर रही हैं।

डेढ़ साल बाद बैंकाक से घर आया था युवक, पत्नी से अक्सर होता था विवाद
गोरखपुर के रावतपार निवासी उदय चंद यादव के 25 वर्षीय बेटे ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में टॉयलेट की छत पर मिला, जबकि उसके हाथ में कंडोम का पैकेट था और मुंह से झाग निकल रहा था। इस रहस्यमयी स्थिति ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है।

फॉरेंसिक टीम के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। जहां शव मिला, वहां तक पहुंचना आसान नहीं माना जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि या तो शव को वहां रख दिया गया है या युवक खुद किसी कारणवश वहां चढ़ा होगा। पेट पर छिलने के निशान भी मिले हैं, जिससे संघर्ष की संभावना जताई जा रही है।
अगर शव को वहां रखा गया है, तो इसमें दो या उससे अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि टॉयलेट की छत पर शव रखने के पीछे कातिल की मंशा क्या थी। ग्रामीणों का मानना है कि शव को ऐसी जगह रखा गया, जहां हर किसी की नजर पड़े, जिससे घटना को सनसनीखेज बनाया जा सके।
घटना स्थल से 25 मीटर दूर पेड़ पर मिला युवक का कपड़ा
घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर एक पेड़ पर युवक की जींस पैंट और टी-शर्ट बरामद हुई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि कपड़े वहीं उतारे गए थे या कहीं और से लाकर फेंके गए। मां गुड्डी के मुताबिक ऋषभ डेढ़ साल बाद बैंकाक से फरवरी में घर लौटा था। वह अक्सर रात में खाना खाने के बाद टहलने के बहाने घर से निकल जाता था।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल डिटेल खंगाल रही है और आशनाई के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। घटनास्थल बिजली घर से करीब 400 मीटर दूर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी चांदनी और दो मासूम बेटों का सहारा छिना
ऋषभ यादव की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वर्ष 2019 में डडवापार की रहने वाली चांदनी से उसकी शादी हुई थी। दंपति के दो छोटे बेटे अनवीर (6 ) और आश्विक (3 )। पिता की मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

बुधवार देर रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इधर, बड़े बेटे की मौत ससे मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छोटा भाई युवराज (15) और बहनें पूजा व अर्चना भी गहरे सदमे में हैं। ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकाक में काम करता था। जो परिवार का सहारा था। उसकी मौत की सूचना पर पिता भी बैंकाक से शहर के लिए रवाना हो गए हैं।
टैटू से हुई शव की पहचान
युवक की पहचान उसके दाएं हाथ पर बने टैटू से हुई। हाथ पर ‘ऋषभ’ नाम का गोदना गुदवाया गया था, जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके पुलिस परिजनों से संपर्क किया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो ऋषभ का शव देख सन्न रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।- डॉ. कौस्तुभ एसएसपी