{"_id":"69bc6adf50f961ee540d65f6","slug":"now-the-repair-of-gorakhnath-bridge-will-start-after-navratri-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1263592-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब नवरात्र बाद शुरू होगी गोरखनाथ पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब नवरात्र बाद शुरू होगी गोरखनाथ पुल की मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पुल के एक्सपेंशन जाॅइंट्स और अन्य हिस्सों में खराबी पाई गई थी
एक महीने नए ओवरब्रिज से होगा वाहनों का आवागमन
गोरखपुर। शहर के प्रमुख मार्गों में से एक गोरखनाथ पुल की मरम्मत का कार्य अब नवरात्र बाद शुरू होगा। इसके लिए एक महीने पुल को बंद रखा जाएगा। पहले इसे 20 मार्च से बंद करने की तैयारी थी लेकिन पीडब्ल्यूडी को ट्रैफिक पुलिस से अनुमति नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1980 में बने इस पुराने पुल की स्थिति पिछले कुछ समय से खराब होती जा रही थी। समय-समय पर निरीक्षण के दौरान पुल के एक्सपेंशन जाॅइंट्स और अन्य हिस्सों में खराबी पाई गई थी। मरम्मत कार्य लंबे समय से लंबित था, जिसके कारण पुल धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा था।
इसी को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस एक महीने की अवधि में पुल के एक्सपेंशन जाॅइंट्स को बदला जाएगा और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे ताकि पुल को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। मरम्मत कार्य के दौरान पुराने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन एक माह तक पूरी तरह से बंद रहेगा।
पुराने पुल के बंद होने के बाद सभी वाहनों को पास ही बने नए पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि अब नवरात्र बाद पुल की मरम्मत का काम शुरू होगा। निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos