{"_id":"62eb43c6303ec1634f61583f","slug":"cm-yogi-listened-to-complaint-in-public-court-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janta Darbar: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janta Darbar: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति न हो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:33 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उन्होंने फरियादियों को सुना और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उन्होंने फरियादियों को सुना और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए।
गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं सुनें। यहां सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी हुई आईं।
2 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों से कहा कि छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण यदि जिला, तहसील और थाना स्तर पर होता तो लोग इतनी दूर से यहां जनता दरबार में नहीं आते।
3 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिला कार्यालयों, तहसीलों और थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएमकृष्ण करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्णा कुमार विश्नोई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार से पहले मुख्यमंत्री ने गो सेवा की और हमेशा की तरह अपने श्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने सुबह सबसे पहले शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और वहां 20 मिनट तक गो सेवा की। गो-सेवकों से संवाद कर गायों की देखभाल की उचित सलाह दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।