फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल को खास बनाएगा शुक्र-पुष्य नक्षत्र का संयोग, जानिए कैसे

Fri, 25 Dec 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
coincidence of Venus-Pushya constellation will make new year special
पुष्य नक्षत्र - फोटो : अमर उजाला।

नए साल का पहला दिन लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। नए साल का आगमन शुक्र-पुष्य नक्षत्र के संयोग में हो रहा है। ज्योतिष में इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे अच्छा माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदारी करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस संयोग में खरीदे गए सामान ज्यादा समय तक उपयोगी और अक्षय होते हैं। ऐसे में नए साल के दिन इस शुभ संयोग में खरीदारी करने का मौका मिलेगा।



 

coincidence of Venus-Pushya constellation will make new year special
खरीदारी करतीं महिलाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार पुष्य योग इस 31 दिसंबर की शाम सात बजकर 50 मिनट से शुरू होकर एक जनवरी को पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदी-बिक्री के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव हैं। ये सुख-समृद्धि देने वाले देवता हैं। इसलिए साल का पहला दिन शुभ रहेगा।

coincidence of Venus-Pushya constellation will make new year special
खरीदारी करतीं महिलाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

नए साल के पहले ही दिन पुष्य योग में आभूषण, जमीन, घर, वाहन और नए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आने से बीमारियां और व्यापारिक मंदी दूर होने के योग बन रहे हैं। जिसका शुभ असर नए साल में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
coincidence of Venus-Pushya constellation will make new year special
नक्षत्र। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

जनवरी में दो बार बनेंगे पुष्य नक्षत्र के संयोग
पंडित अवेधश मिश्रा के अनुसार जनवरी में दो बार पुष्य नक्षत्र के संयोग बन रहे हैं। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुक्र पुष्य का संयोग बन रहा है। इस दिन सुख-सुविधाएं और विलासिता से जुड़ी चीजों की खरीदारी शुभ मानी गई है। दूसरा पुष्य संयोग 28 जनवरी बृहस्पतिवार को बन रहा है। यह गुरू पुष्य संयोग होगा। इस दिन हर तरह की खरीदारी करना शुभ है।

 

विज्ञापन
coincidence of Venus-Pushya constellation will make new year special
खरीदारी करतीं महिलाएं। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

खरमास में होती है खरीदारी
पंडित शरद चंद्र मिश्रा ने बताया कि 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो चुका है। भगवान सूर्य धनु में विराजमान हैं जिससे विवाह और अन्य मांगलिक काम 14 जनवरी तक नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन खरमास में आभूषण, जमीन, मकान, वाहन, कपड़ों आदि की खरीदारी की जा सकती है। शास्त्रों में खरमास में खरीदारी पर रोक नहीं है। साथ ही इस दौरान सूर्य उपासना करना विशेष फलदायी माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed