फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रात 400 सालों बाद घटित होगी ये अनूठी खगोलीय घटना, आप भी बन सकते हैं गवाह

Mon, 21 Dec 2020 01:00 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Jupiter and Saturn will be twin in Solar System
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वाले वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। साल की सबसे लंबी रात पर उन्हें करीब 400 सालों में घटित होने वाली अनूठी खगोलीय घटना का गवाह होने का मौका मिलेगा जब हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे। पिछली बार ये खगोलीय घटना महान खगोलविद गैलिलियो काल में वर्ष 1623 में घटित हुई थी। दोबारा ये घटना 24वीं शताब्दी में होगी।
Jupiter and Saturn will be twin in Solar System
Astronomical event - फोटो : अमर उजाला।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के बाद दक्षिण पश्चिम दिशा में खगोलीय घटना को नंगी आंखों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा जब बृहस्पति और शनि तारों की तरह चमकते हुए नजर आएंगे। विज्ञान की भाषा में इसे ग्रेट कंजक्शन की संज्ञा दी गई है। कई जगह इसे क्रिसमस स्टार भी कहा जाता है।
 

Jupiter and Saturn will be twin in Solar System
Astronomical event - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का नजदीक आना बहुत दुर्लभ है। यानी अपने जीवन काल में दोबारा किसी मनुष्य या उसकी कई पुश्तों को इस घटना को देखने का मौका नहीं मिलने वाला है।अगर मौसम स्थिति अनुकूल रहती है तो ये आसानी से सूर्यास्त के बाद दुनिया भर से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter and Saturn will be twin in Solar System
Astronomical event - फोटो : अमर उजाला।

397 साल बाद फिर नजदीक आएंगे बृहस्पति और शनि
खगोलविद ने बताया कि इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे लेकिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था। वहीं, उससे पहले मार्च, 1226 में दोनों ग्रह करीब आए थे और इस घटना को धरती से देखा जा सकता था। इसके बाद से अब तक पहली बार हो रहा है जब यह खगोलीय घटना हो रही है और इसे देखा भी जा सकता है।



 

विज्ञापन
Jupiter and Saturn will be twin in Solar System
Astronomical event - फोटो : अमर उजाला।

धरती से कई करोड़ किलोमीटर दूर होगी घटना
खगोलविद ने बताया खगोलीय घटना के दौरान धरती से शनि गृह की दूरी 161.94 करोड़ किलोमीटर दूर होगी। वहीं धरती से  बृहस्पति की दूरी 88.63 करोड़ किलोमीटर दूर होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed