फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कांग्रेसियों की पुलिस से हुई नोकझोंक, ऐसे लिए गए हिरासत में

Wed, 30 Dec 2020 09:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Congress workers sandesh yartra new update Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर कांग्रेसी, बुधवार को संदेश पद यात्रा निकाल रहे थे। बेतियाहाता चौराहे पर रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम निजी मुचलके पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

Congress workers sandesh yartra new update Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए कांग्रेसी संदेश पद यात्रा निकाल रहे थे। जैसे ही बेतियाहाता स्थित भगत सिंह चौराहे पर पहुंचे, वहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसपर खफा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नोकझोंक बढ़ी तो धक्का-मुक्की भी होने लगी। कुछ कार्यकर्ता जबरन आगे बढ़ना चाहते थे। पुलिसकर्मी उन्हें पीछे ढकेलने लगे और रोकने की कोशिश की। इसी बीच धक्का-मुक्की में  कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, गोरखपुर पार्टी प्रभारी, रोहन पांडेय, दिलीप निषाद, अनिल दूबे, सोनिया शुक्ला, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए।



 

Congress workers sandesh yartra new update Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

किसानों और लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास
पार्टी के गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नरायण मिश्रा ने कहा कि सरकार न्याय के नाम पर किसानों एवं आमजन की आवाज को दबा रही है। उसे किसानों की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं। इतने दिनों से किसान धरने पर हैं, मगर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी न कहा कि प्रदेश सरकार अब तानाशाह हो चुकी है। पुलिस एवं प्रशासन के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने तक से रोका जा रहा है। पदयात्रा में सोनिया शुक्ला, दिनेशचंद श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, रोहन पांडेय, राणा राहुल सिंह, अमरजीत यादव, दिलीप निषाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, अनिल दूबे, गणेश मिश्र समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress workers sandesh yartra new update Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला, पुलिस ने बुझाया
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक के अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चेतना तिराहा स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा से शास्त्री चौराहे पर  स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की। मगर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इंदिरा तिराहे पर ही उन्हें रोक लिया। बाद में मशाल बुझवा दी गई। कार्यकर्ता पैदल ही लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक पहुंचे। जुलूस निकालने वालों में आलोक मल्ल, सुमित पांडेय, बादल चतुर्वेदी, आलोक सिंह, ललित निषाद, आदिअंश गांधी, प्रतीक चतुर्वेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Congress workers sandesh yartra new update Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

खोराबार में भी हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खोराबार में भी पदयात्रा निकाली। बीच रास्ते से ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शाम को सभी को छोड़ भी दिया गया। कार्यकर्ता विकास खंड खोराबार के गेट से पदयात्रा निकालकर क्षेत्र के रायगंज बाजार तक जाने वाले थे। उन्हें दयानंद इंटर कॉलेज के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान विजय सिंह, अमित त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, दिनेश मौर्य, ध्रुव पासवान, विष्णु मोहन सैनी, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed