फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहरवासियों में दिखने लगा कोरोना का खौफ, गोरखनाथ-शाहपुर में खामोशी, बाकी इलाकों में भी कम रही चहल-पहल

Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Corona effect people Silence in Gorakhnath-Shahpur and other areas also reduced during lockdown
आम दिनों की तुलना में शहर के बाकी इलाकों की सड़कों पर भी ट्रैफिक लोड कम रहा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। वहीं अब कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला भी सामने आने लगा है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोग ही समाज और परिवार के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। 

Corona effect people Silence in Gorakhnath-Shahpur and other areas also reduced during lockdown
लॉकडाउन वाले दोनों थाना क्षेत्र के सभी दुकान-बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि मंगलवार को सूरज उगने के साथ ही गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र के सभी इलाकों में लॉकडाउन का असर दिखा। दुकानों के शटर नहीं खुले तो बाजार में सन्नाटा रहा। कुछ एक सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल रही मगर ज्यादातर जगहों पर पुलिस ने आने-जाने वालों को टोकने के साथ ही उनकी आईडी भी चेक की। कई लोगों को वापस घर भेज दिया गया। कई मार्गों पर तो सोमवार की आधी रात ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

Corona effect people Silence in Gorakhnath-Shahpur and other areas also reduced during lockdown
लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में कुछ सड़कों पर दौड़ीं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला।

सीओ कैंट कार्यालय, कौवाबाग, गोरखनाथ रोड, सूरजकुंड समेत कई सड़कों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। सख्ती की वजह से सरकारी दफ्तरों, बैंक में काम करने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों को अधिक परेशानी हुई। आईडी दिखाने के बाद भी पुलिस ने कुछ लोगों को लौटा दिया। उधर, लॉकडाउन की वजह से किराना की दुकानें बंद रहने से कई मोहल्लों में दूध को लेकर दिक्कत रही है क्योंकि दूध वाली गाड़ियां नहीं जा सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona effect people Silence in Gorakhnath-Shahpur and other areas also reduced during lockdown
हर रोज की तुलना में सड़कों पर आवाजाही कम रही। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, इन इलाकों में लॉकडाउन का असर शहर के उन क्षेत्रों में दिखा जहां लॉकडाउन नहीं था। गोलघर, मोहद्दीपुर, सिनेमा रोड, रेती रोड, बैंक रोड, पैडलेगंज समेत कई इलाकों की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। इन दोनों थाना क्षेत्रों में रहने वाले अब सोमवार की सुबह पांच बजे ही आजादी पा सकेंगे।

विज्ञापन
Corona effect people Silence in Gorakhnath-Shahpur and other areas also reduced during lockdown
लॉकडाउन वाले इलाकों का जायजा लेते डीएम के विजयेंद्र पांडियन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट करते रहे निगरानी
डीएम के विजयेंद्र पांडियन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को लॉकडाउन वाले इलाकों में भ्रमण कर जायजा लिया और एक सप्ताह तक बंद रहे राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज और घंटाघर में लोगों को जागरूक भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोनों अफसरों ने डोर टू डोर लोगों को पर्चे बांटने के साथ ही दो गज की दूरी की अहमियत बताई। डीएम ने अपील की कि जब बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed