{"_id":"5f1536ef1110ce69553e56a9","slug":"corona-infected-started-opting-to-be-admitted-to-hotel-by-paying-money-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसे देकर होटल में भर्ती होने का विकल्प चुनने लगे हैं कोरोना संक्रमित, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे देकर होटल में भर्ती होने का विकल्प चुनने लगे हैं कोरोना संक्रमित, जानिए क्या है वजह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hotel room
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को होटल में भर्ती करने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। एक ही दिन में करीब 24 लोगों ने होटल में भर्ती करने का विकल्प चुना है। जिला प्रशासन ने फिलहाल शहर के दो होटल शिवाय और रॉयल रेजिडेंसी के साथ अनुबंध किया है। सोमवार से यहां पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
2 of 5
hotel room
टाउनहाल स्थित शिवॉय होटल और गोलघर स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल में कमरे आरक्षित कराए गए हैं। सिंगल कमरा लेने के लिए मरीज को प्रतिदिन 1500 रुपये, जबकि दो मरीजों के लिए तैयार कमरे के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा।
3 of 5
होटल रुम
- फोटो : Pexels.com
होटल में ही मरीज को नाश्ता और खाना भी मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की निगरानी करेगी। रोज उनकी जांच की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि दो होटलों से अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hotel
- फोटो : hotel
लोगों की मांग के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित लोग घर पर या होटल में भर्ती करने की मांग कर रहे थे। इसके बदले वे भुगतान को भी तैयार थे। इस मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन के पास प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद होटल से बातचीत शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
होटलरूम
तहसील सदर 48 घंटे के लिए हुआ सील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि तहसील स्टॉफ के पॉजिटिव पाए जाने के कारण तहसील सदर को 48 घंटे के लिए कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इस दौरान तहसील के सभी ऑफिस बंद रहेंगे। साथ ही किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।