{"_id":"5f153262fd4fca645a456cea","slug":"gorakhpur-weather-update-news-after-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सात डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सात डिग्री लुढ़का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर रविवार की सुबह से शाम और सोमवार सुबह हुई 68 मिलीमीटर बारिश ने शहरवासियों की तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। बारिश की वजह से रविवार का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में सात डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर करीब 23 किलोमीटर की रफ्तार से पुरुवा हवा चलती रही।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक टर्फ लाइन राजस्थान से निकलकर छत्तीसगढ़, यूपी होते हुए बंगाल की खाड़ी जा रही है। इसके अलावा इसका दूसरा सिरा असम और आसपास के इलाकों में फैला हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आ रही है।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इन सब सिस्टम की वजह से रविवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हुई। अभी इस सिस्टम के और मजबूत होने की वजह से सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रत्याशित रूप से जिले में थंडर क्लाउड (गरजने वाले बादल) से बारिश हो रही है, जबकि सामान्य तौर पर 8 से 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित आल्टोस्टेटस क्लाउड (मध्यम बादल) से बारिश होती है।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बरसात के लिहाज से गोरखपुर को काफी ज्यादा अनिश्चित क्षेत्र माना जाता है। यहां आसपास के इलाकों की तुलना में बारिश के अनुपात में काफी ज्यादा अंतर रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।