सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine: 41 कोल्ड चेन प्वाइंट पर रखे जाएंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए कहां होगा टीकाकरण

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine to be placed at 41 cold chain point in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गोरखपुर में नए साल पर जनवरी माह में कोरोना वैक्सीन के आने की उम्मीदें अब जोर पकड़ ली हैं। इसी उम्मीद के तहत वैक्सीन के रख-रखाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोरोना वैक्सीन रखने के लिए जिले में 41 कोल्ड चेन प्वाइंट (वैक्सीन रखने के स्थान) बनाए गए हैं। इसके अलावा एडी हेल्थ कार्यालय में वैक्सीन रखने के लिए दो बड़े फ्रीजर भी रखे जाएंगे। जिससे की जरूरत पड़ने पर मंडल के अन्य जिलों में वैक्सीन पहुंचाई जा सके।

Corona vaccine to be placed at 41 cold chain point in Gorakhpur
कोरोना वायरस। सांकेतिक - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के बीच कोविड टीकाकरण की तैयारियों बेहद तेजी से चल रही है। इसके लिए 150 लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। वह अन्य लोगों को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। शासन की ओर से तीन आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) आ चुके हैं। जबकि पहले से जिले में 55 आईएलआर हैं। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग करेगा। कोविड टीकाकरण के लिए जिले भर में 75 बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।


 

Trending Videos
Corona vaccine to be placed at 41 cold chain point in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

तीन निजी अस्पतालों में भी लगेगा वैक्सीन
55 बूथों में तीन निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया हैं। इनमें गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय, फातिमा हॉस्पिटल और हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा सीतापुर आई हॉस्पिटल को भी बूथ बनाया गया है। जबकि अन्य 71 स्वास्थ्य केंद्र हैं। हर जगह एक वैक्सीनेटर (वैक्सीन लगाने वाला) और एक सहायक वैक्सीनेटर इन बूथों पर मौजूद रहेगा। निगरानी के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सक और दो कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccine to be placed at 41 cold chain point in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

पुलिस की सुरक्षा में रहेगा वैक्सीन  
41 कोल्ड चेन प्वाइंट पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। वहां से टीकाकरण केंद्रों तक वैक्सीन लाने और ले जाने के दौरान पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसएसपी को पत्र भी लिखा है। विभाग के अनुसार लगभग 400 पुलिस कर्मियों की जरूरत पड़ेगी।

 

विज्ञापन
Corona vaccine to be placed at 41 cold chain point in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हर जगह लगाए गए सीसी टीवी कैमरे
जिले के सभी कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसी टीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जिससे की वहां मौजूद सभी गतिविधियों को देखा जा सके। कक्ष को साफ-सुथरा कर तैयार पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी है। जैसे ही टीका मिलेगा वैसे टीकाकरण की शुरुआत कर दी जाएगी।  

सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने कहा कि वैक्सीन के रख-रखाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। समितियों का भी गठन हो चुका है। कोल्ड चेन प्वाइंट तैयार कर दिए गए हैं। इसी माह वैक्सीन आने की उम्मीद है। कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौन से वैक्सीन मिलेगा अब तक इसकी जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed