सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने यूपी के इस नगर पंचायत को दिया अवॉर्ड, लोगों ने कहा- 'गर्व की बात है'

संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi gave award to Nagar Panchayat Hariharpur in Sant kabir nagar
Nagar Panchayat Hariharpur - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में देश में तीसरे स्थान पर नगर पंचायत हरिहरपुर का नाम है। प्रधानमंत्री ने अफसरों और चेयरमैन की अच्छे कार्य की प्रशंसा की।

PM Narendra Modi gave award to Nagar Panchayat Hariharpur in Sant kabir nagar
Nagar Panchayat Hariharpur - फोटो : अमर उजाला।

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की श्रेणी बनाई गई थी। जिसमें देश में पांच नगर पंचायतों का चयन हुआ था। जिसमें संतकबीरनगर की नगर पंचायत हरिहरपुर को तीसरा स्थान मिला है। प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर पंचायत हरिहरपुर को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

 

Trending Videos
PM Narendra Modi gave award to Nagar Panchayat Hariharpur in Sant kabir nagar
Nagar Panchayat Hariharpur - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री ने 2022 तक वंचित परिवारों को भी आवास दिए जाने की बात कहीं है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजराज, त्रिपुरा ,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लाइट हाउस योजना लागू की गई है। जिसमें लखनऊ में एक वर्ष के भीतर 1000 लाइट हाउस कनाडा की तर्ज पर बनाकर पात्रों को दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi gave award to Nagar Panchayat Hariharpur in Sant kabir nagar
Nagar Panchayat Hariharpur - फोटो : अमर उजाला।

पीओ डूडा प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि कि नगर पंचायत हरिहरपुर में 3303 पात्र लाभार्थियों का आवास स्वीकृत हुआ था। जिसमें नगर पंचायत प्रशासन की ओर से 2108 लाभार्थियों का आवास पूर्ण करा दिया गया। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि नगर पंचायत हरिहरपुर को अवार्ड मिलना गौरव की बात है। चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि यह हरिहरपुर के वासियों के लिए गौरव की बात है।

 

विज्ञापन
PM Narendra Modi gave award to Nagar Panchayat Hariharpur in Sant kabir nagar
Nagar Panchayat Hariharpur - फोटो : अमर उजाला।

नेटवर्क फेल होने से अफसरों को जाना पड़ा बस्ती
जिले में बीएसएनएल का नेटवर्क फेल हो गया। जिसकी वजह से एनआईसी में विडियो कांफ्रेंसिंग नहीं हो सकी। मजबूरन डीएम, एडीएम, पीओ डूडा, ईओ ,चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन को बस्ती एनआईसी जाना पड़ा। जिले में पिछले एक महीने से नेटवर्क की दिक्कत बनी हुई है। जिससे सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्य करने में परेशानी बढ़ गई है। दूर संचार कार्यालय में लगा कंट्रोल कार्ड जले हुए 20 दिन से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक बदला नहीं जा सका है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल बदले जाने का निर्देश बीएसएनएल के एसडीओ मनोज कुमार को दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed