गोरखपुर में मौसम ने भी नए साल के जश्न में खूब साथ दिया। सुबह से लेकर शाम तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा। चटक धूप में लोगों ने नए साल के जश्न का खूब आनंद उठाया।
नए साल के जश्न को मिला चटक धूप का साथ, तस्वीरों में देखें लोगों ने कैसे उठाया आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन लखनऊ, कानपुर की तुलना में गोरखपुर में काफी राहत रही। तीन जनवरी के बाद मौसम के फिर से खराब होने के आसार हैं।
शुक्रवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ी कमी आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान चढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान पिछले दिनों की तरह ही 20 डिग्री से ऊपर रहा।
वहीं पछुवा हवा की रफ्तार थोड़ी कम होने की वजह से ठंड का उतना एहसास भी नहीं हुआ। हालांकि तीन जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से तीन जनवरी के बाद गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम में बदलाव आएगा। कोहरे के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बारिश की संभावना नहीं है।
लखनऊ में 0.5 डिग्री
कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में काफी ज्यादा कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रही। लखनऊ तक इसका असर देखा गया। लखनऊ में तो जीरो डिग्री से नीचे तापमान चला गया।
स्थान तापमान
गोरखपुर 5.4
वाराणसी 7.0
प्रयागराज 7.4
कानपुर 2.8
लखनऊ 0.5
बहराइच 5.0
हरदोई 2.6