फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona vaccine: निजी हाथों में अभी नहीं मिलेगा कोरोना वैक्सीन, जानिए पहले किसका होगा टीकाकरण

Wed, 30 Dec 2020 06:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will not be available in private hands
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : Pixabay

गोरखपुर में कोरोना वैक्सीन आने से पहले ही भालोटिया मार्केट में दवा व्यापारियों के यहां फोन आने शुरू हो गए हैं। अधिकारी से लेकर तमाम बड़े लोग वैक्सीन लेने के लिए परेशान है। इस पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और ड्रग विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निजी हाथों में अभी वैक्सीन नहीं दी जाएगी। पहले चरण में केवल स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Corona vaccine will not be available in private hands
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जानकारी के मुताबिक कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में हैं। इसे लेकर शासन की ओर से तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह में वैक्सीन लगने शुरू हो जाएं। इस बीच भालोटिया मार्केट में वैक्सीन आने को लेकर व्यापारियों के यहां फोन आने शुरू हो गए हैं। यह फोन आम आदमी से लेकर बड़े अधिकारी और कर्मचारी तक कर रहे हैं। वैक्सीन की बड़ी खेप के लिए यह लोग परेशान हैं।

 

Corona vaccine will not be available in private hands
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि वैक्सीन को लेकर आए दिन लोगों के फोन आ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि वैक्सीन कब तक आएगा। लेकिन अब तक सरकार की ओर से वैक्सीन बेचने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में यह बता पाना मुश्किल है कि वैक्सीन भालोटिया में कब आएगा। बताया कि अगर सरकार वैक्सीन बेचने का फैसला करती है, तो 24 घंटे के अंदर वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccine will not be available in private hands
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि वैक्सीन अभी निजी हाथों में नहीं दिया जाएगा। पहले चरण में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगना है। शासन की ओर से इसे स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोग परेशान न रहें।

विज्ञापन
Corona vaccine will not be available in private hands
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि वैक्सीन का ट्रॉयल अभी चल रहा है। बाजार में वैक्सीन के बेचने को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। पहले चरण में वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में आम आदमी वैक्सीन खरीदने को लेकर परेशान न हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed