सर्दियों का मौसम आ गया है। इस सीजन में बहुत सारी ऐसी सब्जियां और फल होते हैं, जिनमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है। पालक आयरन, विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। यह हमारे प्रतिरक्षा तंत्र, हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देता है, साथ ही एनीमिया को रोकने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में खाएं ये फल और सब्जियां, दूर करें शरीर में आयरन की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरन की कमी से यह होता है नुकसान
आयुर्वेद चिकित्सक आशीष त्रिपाठी ने इस संबंध में कुछ स्वास्थ्य टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि हमारे शरीर में आयरन एक महत्वपूर्ण घटक है। इसकी कमी से सिरदर्द, चक्कर आना, सांस की तकलीफ, कमजोरी, भूख कम लगना जैसी बीमारियां होती हैं। साथ ही आयरन स्वस्थ त्वचा, बालों, कोशिकाओं, थकान दूर करने और अन्य चीजों को बनाए रखने में मदद करता है। इन फल और सब्जियों में होती है आयरन की ज्यादा मात्रा...
पत्ता गोभी
यह शीतकालीन सब्जी आयरन की कमी को रोकने में मदद करती है। इसी वजह से पत्ता गोभी भी सर्दियों में खूब खाई जाती है। पत्ता गोभी में आयरन, कई आवश्यक तत्व और खनिज होते हैं। यह वजन घटाने, स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देती है।
चुकंदर
चुकंदर हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण औषधि की तरह है। इसमें कई पोषक तत्व भरे होते हैं। चुकंदर में लोहा, तांबा, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, सल्फर जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है।
पालक
पालक आयरन, विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। यह हमारे प्रतिरक्षा तंत्र, हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देता है, साथ ही एनीमिया को रोकने में मदद करता है।