फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंडक नदी, तटबंध में हो रहा रिसाव, तस्वीरें

Wed, 22 Jul 2020 08:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Gandak river flowing 24 cm above danger mark in Kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

गंडक नदी में मंगलवार को 4 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। शाम चार बजे छितौनी तटबंध के भैंसहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर चला गया था। इसके चलते छितौनी तटबंध में रिसाव शुरू हो गया है। इसके अलावा तमकुहीराज क्षेत्र में अमवा खास तटबंध के बरवापट्टी स्पर पर कटान हो रहा है। एपी तटबंध पर भी नदी का दबाव बना हुआ है।

Gandak river flowing 24 cm above danger mark in Kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम-एसपी ने दोपहर में ही वाल्मीकि नगर बैराज पहुंचकर नदी में छोड़े जाने वाले पानी के विषय में जानकारी ली। गंडक के रौद्र रूप को देखते हुए सीमावर्ती बिहार के पश्चिमी चंपारण व गोपालगंज के डीएम ने हाई अलर्ट जारी करते हुए नदी के निचले हिस्से में बसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया है। दोपहर में खड्डा क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास 50 वर्षीय व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

Gandak river flowing 24 cm above danger mark in Kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार से ही गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे वाल्मीकि नगर बैराज से नदी में 4 लाख 36 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। डिस्चार्ज बढ़ने से भैंसहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर मंगलवार शाम चार बजे खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर उपर (96.24 मीटर) पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से छितौनी तटबंध के किलोमीटर 6.800 (स्पर सी) भेड़िहारी नम्बर एक गांव के पास नदी का तीव्र दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandak river flowing 24 cm above danger mark in Kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

यहां रिसाव से अफरातफरी मची है। बाढ़ खंड द्वारा बोरी में मिट्टी भरकर बांध को सुरक्षित किया जा रहा है। भैंसहा गांव के शिवमंदिर के पास (किलोमीटर 8.100) भी रिसाव से लोगों में दहशत है। यहां भी बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाढ़ खंड के एसडीओ राजेंद्र पासवान ने बताया कि पानी के सिपेज को बंद करा दिया गया है। स्पर सी सहित तटबंध के सभी हिस्से की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Gandak river flowing 24 cm above danger mark in Kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एसपी विनोद मिश्रा वाल्मीकि नगर बैराज पहुंचे और नदी में छोड़े जा रहे पानी की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंद्रजीत सिंह व अन्य अभियंताओं ने बैराज के फाटक व अन्य कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी दी। डीएम-एसपी ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed