सब्सक्राइब करें

यूपी: छत पर गेहूं फैलाने गई मां, इधर रजाई में जिंदा जल गई मासूम बच्ची

डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Girl burnt alive in quilt by short circuit In Basti
रोते बिलखते परिजन, इनसेट में राधा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में बिजली शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, इस घटना के दौरान रचाई में सो रही एक साल बच्ची की झुलसने से मौत हो गई।
Trending Videos
Girl burnt alive in quilt by short circuit In Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव में बिजली की चिंगारी से रजाई में आग लग गई। उसके नीचे सो रही एक साल की बच्ची जिंदा जल गई। घटना के समय मां छत पर गेहूं फैलाने गई थी। यह घटना पिलखांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl burnt alive in quilt by short circuit In Basti
- फोटो : अमर उजाला
परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि सूरज कुमार सोनी सुबह लगभग नौ बजे अपनी दुकान पर चले गए। घर में उनकी पत्नी पिंकी देवी मौजूद थीं।  पिंकी अपनी एक वर्षीय बेटी राधा को रजाई के नीचे सुलाकर छत पर गेहूं फैला रही थी। कुछ समय बाद अचानक तेज धुआं कमरे के अंदर से निकलने लगा।
Girl burnt alive in quilt by short circuit In Basti
मृतक राधा। - फोटो : अमर उजाला
नजर पड़ी तो नीचे उतरी। देखा कि जिस कमरे में राधा सो रही थी, उसी में आग लगी है। घर में काफी धुआं फैल जाने से दिखाई भी नहीं पड़ रहा था। पिंकी के शोर मचाने पर लोग दौड़े। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Girl burnt alive in quilt by short circuit In Basti
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अंदर जाकर देखा तो एक वर्षीय राधा जलकर बिस्तर में ही चिपक गई थी। मंजर देखकर मां पिंकी चीखने चिल्लाने लगी। लोगों ने घटना की जानकारी सूरज को दी। मौके पर पहुंचे सूरज सोनी भी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर और गांव वालों के कहने पर पुलिस ने शव को अंत्येष्टि के लिए दे दिया। वहीं पिंकी का रो रोकर बुरा हाल है। दोपहर में घर वालों ने शव को दफन कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed