फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर एम्स: बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से मची भगदड़, बिना इलाज के लौटना पड़ा घर

Tue, 29 Jun 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS news stampede broke out due to more patients arrived in aiims
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर (एम्स) में सोमवार को अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। मरीजों की संख्या अधिक होने के वजह से गेट खुलते ही भगदड़ मच गई। एक दूसरे के ऊपर गिरते- परते लोग परिसर में दाखिल हुए, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। कई महिलाओं की चप्पल और पायल, बिछिया तक खो गए। दूर दराज से आए कई मरीजों को तीमारदारों के साथ बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा।


जानकारी के अनुसार, एम्स गेट पर सुबह सात बजे से ही मरीज पहुंचने लगा थे। सोमवार होने की वजह से नौ बजे तक ही हजार से अधिक मरीज पहुंच चुके थे। सुबह नौ बजे से ओपीडी में डॉक्टर मरीज लगते हैं, लेकिन 11:30 बजे तक मुख्य गेट ही नहीं खोला गया। गार्डों ने मरीजों को गेट पर ही रोक लिया। दूर- दराज से आए मरीज कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। इस वजह से गार्डों से उनकी कहासुनी भी हो गई।
Gorakhpur AIIMS news stampede broke out due to more patients arrived in aiims
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला।
गार्डों ने अचानक गेट खोल दिया
मरीजों और तीमारदारों का गुस्सा देख गार्डों ने अचानक गेट खोल दिया। इससे भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। कई मरीज और तीमारदार जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरे मरीजों के ऊपर से लोग परिसर में दाखिल हुए। इस बीच फिर से गार्डों ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस वजह से सैकड़ों मरीज निराश होकर बिना दिखाए घर लौट गए। बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाओं का चप्पल, पायल और बिछिया तक गिर गया, जिसे एम्स चौकी प्रभारी ने अपने पास रख लिया है। 
Gorakhpur AIIMS news stampede broke out due to more patients arrived in aiims
बिना इलाज कराए घर लौटते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
करीब 1500 मरीज पहुंचे थे, आधे निराश लौटे
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को एम्स में दिखाने के लिए करीब 1500 मरीज तीमारदारों के साथ पहुंचे थे। इनमें से आधे मरीजों को ही डॉक्टर देख पाए। बाकि को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। दिखाने के लिए एम्स पहुंचे मरीजों में गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी थे। इलाज नहीं मिलने से इन्हें काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS news stampede broke out due to more patients arrived in aiims
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला।
अब फोन से नहीं लेना होगी अप्वाइंटमेंट
एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से भगदड़ मच गई। इसके बाद भी मरीजों को अंदर बुलाकर संबंधित विभागों में दिखाया गया। मेडिकल विभाग में सबसे अधिक भीड़ थी। इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई है। अब सभी विभागों में 30-30 मरीजों की संख्या को बढ़ाकर 60 मरीज कर दिए गए हैं। मरीज सीधे आकर पंजीकरण कराते हुए विभागों में दिखा सकते हैं। फोन पर अप्वाइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS news stampede broke out due to more patients arrived in aiims
चलने में असमर्थ मरीजों को व्हील चेयर भी नहीं मिली। - फोटो : अमर उजाला।
अप्वाइंटमेंट वाले मरीजों को ही डॉक्टरों ने देखा
मरीजों ने और तीमारदारों ने बताया कि जिन लोगों ने फोन से अप्वाइंटमेंट लिया था, केवल उन्हीं लोगों को डॉक्टरों ने देखा। इस वजह से सैकड़ों मरीज तीमारदारों के साथ बिना दिखाए लौट गए। इस पर एम्स प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बताया गया कि सभी विभागों में अभी 30-30 मरीज ही देखे जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed