फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: घर के सामने की गंदगी को साफ करने के लिए इस शख्स ने पकड़ी झाड़ू, अब लोग बुलाते हैं झाड़ू बाबा

Mon, 28 Jun 2021 10:57 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jun 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
special story of Mahesh shukla Jhadu baba in Gorakhpur
झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

आज आपको मिलवाते हैं झाड़ू बाबा से। वैसे तो उनका नाम महेश शुक्ला है, लेकिन पिछले 13 वर्षों से उन्होंने गोरखपुर शहर की साफ-सफाई के लिए हाथ में झाड़ू थाम रखा है, तो लोग उन्हें अब झाड़ू बाबा कहने लगे हैं। महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग को पढ़ने के बाद उन्हें सफाई की प्रेरणा मिली। हालांकि इसके लिए उनके मोहल्ले वाले भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, जिन्होंने उनके घर के सामने कूड़ा फेंक कर उन्हें तंग कर रखा था। उन्होंने मोहल्ले वालों को जवाब गांधी जी की शैली में दिया। वे कूड़ा फेंकते थे और यह साफ कर देते थे। इसके बाद एक-एक करके सभी ने कूड़ा फेंकना बंद कर दिया।



गोरखपुर शहर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर के निवासी महेश शुक्ला वर्ष 2008 से अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। एकदम खामोश तरीके से। बिना किसी प्रचार के। वरना आजकल तो लोग हाथ में झाड़ू पकड़ते ही फोटो खिंचवाते हैं, फिर उसे सोशल मीडिया से लेकर मुख्य मीडिया तक में प्रसारित प्रचारित करते हैं।

 

special story of Mahesh shukla Jhadu baba in Gorakhpur
झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

झाड़ू बाबा सुबह उठने के बाद सबसे पहले मोहल्ले में साफ सफाई करते हैं। इसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। वह शहर के पार्क और प्रमुख स्थानों में भोर में झाड़ू लगाते देखे जा सकते हैं। महेश शुक्ला का उद्देश्य न तो चकाचौंध भरी दुनिया में नाम कमाने का है और न कोई राजनीतिक लालसा है। बिना किसी स्वार्थ के वह शहर को स्वच्छ और साफ बनाने के उद्देश्य से नियमित झाड़ू लगा रहे हैं। शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता है।
 

special story of Mahesh shukla Jhadu baba in Gorakhpur
झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

गांधी जी की जीवनी सत्य के प्रयोग से मिली प्रेरणा
महेश शुक्ला को साफ-सफाई की प्रेरणा महात्मा गांधी यानी मोहनदास करमचंद गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग से मिली। वह बताते हैं कि कोई 13 साल पहले ट्रेन से परिवार के साथ जयपुर जा रहा था। बगल वाली सीट पर बैठे एक सज्जन महात्मा गांधी की जीवनी सत्य के प्रयोग पढ़ रहे थे। उन्होंने समय व्यतीत करने के उद्देश्य से किताब मांगकर पढ़नी शुरू की। किताब में महात्मा गांधी ने सफाई के बारे में प्रेरक बातें लिखी हैं। गांधी जी अपना काम खुद करते थे। कपड़े साफ करने से लेकर शौचालय तक खुद साफ करते थे। इस प्रसंग का खासा असर महेश शुक्ला पर पड़ा। यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने अकेले ही सफाई की मुहिम छेड़ दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of Mahesh shukla Jhadu baba in Gorakhpur
झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

मोहल्ले वाले फेंकते थे घर के सामने कूड़ा
महेश शुक्ला के घर के सामने मोहल्ले वाले कूड़ा फेंकते थे। इन्होंने लोगों को कई बार मना किया, लेकिन कोई मानता नहीं था। कोई दिन में तो कोई रात अंधेरे में कूड़ा फेंक जाता। टोकने पर कई महिलाएं लड़ने को तैयार हो जातीं। इससे वह परेशान हो चुके थे। गांधी जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर उन्होंने एक दिन भोर होने से पहले ही कूड़े को उठाकर फेंक दिया और उस जगह की साफ-सफाई कर दी। अगले दिन से कुछ लोगों ने कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। जब इन्होंने चुपचाप अपना काम जारी रखा तो एक दिन सभी ने उस जगह पर कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। इस जीत से इन्हें हौसला मिला। हाथ में झाड़ू पकड़ लिए थे तो उसे विस्तार दिया। मोहल्ले में जहां भी गंदगी मिलती उसे साफ करने लग गए।  
 

विज्ञापन
special story of Mahesh shukla Jhadu baba in Gorakhpur
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

जनप्रतिनिधियों ने पीएम-सीएम को लिखा पत्र
महेश शुक्ला नियमित रूप से स्वच्छ शहर अभियान में लगे हैं। इसकी जानकारी अन्य लोगों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को भी हुई। इसके बाद राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल, राज्यसभा सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक विपिन सिंह, विधायक महेंद्र पाल, पूर्व विधायक विजय बहादुर, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर झाड़ू बाबा को सम्मानित करने का अनुरोध किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed