फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: घर में लगाएं ये पौधे, दूर होंगे वास्तु दोष, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Sun, 27 Jun 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Jun 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
vastu tips growing these good luck plants in home for happy and prosperous life
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पेड़-पौधे वातावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। घर में पेड़ पौधे लगाने से ये घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में लोग घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर भी पौधे लगा रहे हैं। बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार आइए जानते हैं कौन हैं वो पौधे जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।


तुलसी
तुलसी का पौधा घर में लगाया जाए तो घर के वास्तुदोष को खत्म कर देता है। साथ ही घर की नकारात्मकता को भी खत्म करता है। इस पौधे के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। इस पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
vastu tips growing these good luck plants in home for happy and prosperous life
पारिजात वृक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
पारिजात
इसे कल्पवृक्ष भी कहते हैं। इसे स्वर्ग का पौधा भी कहा जाता है। माना जाता है कि जिस घर में ये पौधा होता है, वहां सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। नियमित रूप से यदि इसके पुष्प को भगवान पर चढ़ाया जाए तो स्वर्ण दान करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
vastu tips growing these good luck plants in home for happy and prosperous life
आंवला - फोटो : अमर उजाला।
आंवला
आंवले का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है। इसमें देवताओं का वास माना जाता है। मान्यता है कि इस पेड़ को घर में लगाकर इसके नीचे नियमित रूप से दीपक जलाया जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। घर में धनागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips growing these good luck plants in home for happy and prosperous life
मनीप्लांट - फोटो : अमर उजाला।
मनीप्लांट
मनीप्लांट को लेकर माना जाता है कि ये पौधा जितने तेजी से फैलता है, उतना ही घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
विज्ञापन
vastu tips growing these good luck plants in home for happy and prosperous life
शमी - फोटो : अमर उजाला
शमी
शमी का पौधा भी घर में लगाना शुभ होता है। इसका संबंध शनिदेव से भी माना जाता है। अगर इस पौधे को मुख्य गेट के बाईं ओर लगाया जाए और इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed