फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कांड में आतंकी तार?: जाकिर नाइक को फॉलो करता है मुर्तजा, एटीएस की पूछताछ में कई खुलासे

Tue, 05 Apr 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack in Gorakhpur Murtaza Follows Zakir Naik a Book Written in Arabic Language News in Hindi
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच में जांच एजेंसियों के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। बताया जा रहा है कि अब्बासी प्रतिबंधित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को फॉलो करता है। यूट्यूब पर जाकिर को सुनता था। एसटीएफ, एटीएस और पुलिस की टीम ने कुछ वीडियो जब्त भी किए हैं। पेन ड्राइव में भी भड़काऊ वीडियो मिले हैं। मोबाइल फोन में जितने भी नंबर फीड हैं, उनकी जांच की जा रही है। मोबाइल में फीड ज्यादातर नंबर मुंबई के हैं। जानकारी के अनुसार, हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ के बाद पुलिस की पांच टीमें उसके हर बयान की गहनता से जांच कर रही हैं। पुलिस के साथ ही एटीएस व एसटीएफ की टीमें हमले से जुड़ी एक-एक बिंदु के तार खंगाल रही हैं। एटीएस की टीम ने गोरखनाथ मंदिर जाकर अब्बासी के आने और पकड़े जाने की जगह की जांच की है। इसका नक्शा बनाया गया है।
Gorakhnath Mandir Attack in Gorakhpur Murtaza Follows Zakir Naik a Book Written in Arabic Language News in Hindi
जाकिर नाइक - फोटो : फाइल फोटो
एटीएस और पुलिस की अब तक की जांच से एक बात साफ हो चुकी है कि हमलावर सिरफिरा नहीं था। वह साजिश के तहत बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। किसके कहने और किस इरादे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करना चाहता था, इस पर जांच एजेंसियां खुलकर नहीं बोल रही हैं। 
 
Gorakhnath Mandir Attack in Gorakhpur Murtaza Follows Zakir Naik a Book Written in Arabic Language News in Hindi
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
अरबी भाषा में लिखी किताब मिली
जांच के दौरान अहमद मुर्तजा अब्बासी के कमरे से अरबी भाषा में लिखी एक किताब मिली है। किताब, कैसे और कहां से खरीदी गई, इसकी जांच की जा रही है। 

मुर्तजा के चार करीबियों से एटीएस ने की पूछताछ
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों पर हमले की जांच कर रही एटीएस ने मुर्तजा के चार करीबियों से पूछताछ की है। मोबाइल और परिवार वालों से बातचीत से एटीएस को पता चला है कि मुर्तजा की दोस्ती बहुत ज्यादा लोगों से नहीं है। कुछ खास लोगों से ही वह बातचीत करता था। मामले की जांच कर रही एटीएस साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack in Gorakhpur Murtaza Follows Zakir Naik a Book Written in Arabic Language News in Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के रडार पर था मुर्तजा
बताया जा रहा है कि मुर्तजा एटीएस के रडार पर पहले से था। गत शनिवार को लखनऊ की नंबर प्लेट लगी एक बाइक से दो लोग अहमद मुर्तजा अब्बासी से मिलने उसके घर आए थे। करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही मुर्तजा घर से लापता हो गया था। 
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack in Gorakhpur Murtaza Follows Zakir Naik a Book Written in Arabic Language News in Hindi
मुर्तजा से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
नेपाल भी गया था मुर्तजा
पुलिस की जांच में पता चला है कि घर से निकलने के बाद अहमद मुर्तजा अब्बासी नेपाल गया था। नेपाल से लौटने के दौरान ही महराजगंज से दो बांका (धारदार हथियार) खरीदा। लिहाजा, जांच एजेंसियों की टीम महराजगंज जाकर छानबीन कर रही हैं। इस दौरान वह किस-किस के संपर्क में रहा, इसकी जांच जारी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed