फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दादी को काटा... फर्श पर फैले खून को पोंछे से किया साफ, गड़ासा गोबर में छिपाया; कलावती हत्याकांड की कहानी

Tue, 14 Oct 2025 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Oct 2025 03:34 PM IST
सार

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में 26 सितंबर को घर से 500 मीटर दूर मिले कलावती के शव के मामले का पुलिस ने खुलास कर दिया है। पौत्री ने गड़ासे से गला काटकर दादी की हत्या की थी। मां ने शव ठिकाने लगाने में मदद की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पौत्री ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Grandmother Murder Granddaughter Cleaned Blood, Hid Axe in Cow Dung Full Story of Kalawati Killing
Gorakhpur Grandmother Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर की पुलिस ने पीपीगंज इलाके के भुईधरपुर गांव में कलावती हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद पौत्री खुशी ने फर्श पर फैले खून को पोंछा लगाकर साफ कर दिया। इसके बाद दरी में शव को लपेट छप्पर में एक किनारे रख दिया। हत्या में इस्तेमाल गड़ासे को गोबर की ढेर में छिपा दिया ताकि कोई शक न करे। इस बीच बैंक से घर पहुंची मां उतरा जब खुशी को खोजते हुए छप्पर में पहुंची तो बेटी के कपड़े और शरीर पर खून के दाग देख दंग रह गई। 


बेटी की आपबीती सुनने पर उसने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। इसके बाद से किसी भी हाल में मुंह न खोलने की हिदायत दी। ये बातें खुशी ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहीं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद मां-बेटी ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए कलावती के शव के पास एक झोले में हंसिया रख दिया गया ताकि ऐसा लगे कि किसी ने खेत से लौटते समय हमला किया हो। 
Gorakhpur Grandmother Murder Granddaughter Cleaned Blood, Hid Axe in Cow Dung Full Story of Kalawati Killing
दादी की हत्या( फाइल फोटो) की आरोपी बहु और पोती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस चाल से उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जांच में जब फॉरेंसिक टीम ने भूसे के कमरे से खून के निशान पाए तो शक गहराने लगा। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी से अलग-अलग पूछताछ की तो खुशी टूट गई और वारदात की बात कबूल की। पुलिस ने खुशी की निशानदेही पर गोबर के ढेर से गड़ासा भी बरामद कर लिया।

 
Gorakhpur Grandmother Murder Granddaughter Cleaned Blood, Hid Axe in Cow Dung Full Story of Kalawati Killing
घटना का खुलासा करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को बेटी खुशी पर पहले से ही था शक
एपी नार्थ ने बताया कि जांच के दौरान जब भी पुलिस पूछताछ के लिए कलावती के घर जाती तो खुशी अपनी मां उतरा के पास ही बैठी रहती और सवालों से बचने की कोशिश करती। उसकी हरकतों से पुलिस को धीरे-धीरे उस पर शक होने लगा। इससे पहले पुलिस ने शव पर लिपटी हुई दरी के बारे में उतरा से पूछताछ की तो उसने खुद की दरी होने से साफ इन्कार कर दिया था। जब पुलिस ने उतरा के पति परदेशी यादव से पूछताछ कर फोटो दिखाया तो उसने दरी खुद खरीदकर घर लाने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Grandmother Murder Granddaughter Cleaned Blood, Hid Axe in Cow Dung Full Story of Kalawati Killing
गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी मां और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पुलिस को उतरा पर भी शक हो गया था। इधर खोजी कुत्ते के बार-बार नल के पास आने से भी पुलिस का शक गहराने लगा। पुलिस ने जब कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो वारदात का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले लेकिन कहीं भी कलावती आते-जाते नहीं दिखी थीं।

 
विज्ञापन
Gorakhpur Grandmother Murder Granddaughter Cleaned Blood, Hid Axe in Cow Dung Full Story of Kalawati Killing
घटनास्थल पर शव मिलने पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 साल से खुशी के दिल में भरा था आक्रोश
खुशी ने पूछताछ में बताया कि जब से उसने होश संभाला, उसे दादी का कभी प्यार नहीं मिला। वह अक्सर बात-बात पर ताने मारतीं थीं। यहां तक की पढ़ाई छुड़ा कर नौकरानी जैसा बर्ताव करने लगी थीं। वह मुझे देखना भी पसंद नहीं करती थीं। यहां तक की उनके तानों से खाना पीना भी हराम हो गया था। उसने कई बार कलावती को मारना चाहा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। वारदात के दिन दोपहर में जब वह अपने छप्पर में सो रही थीं तो वहां पास में मौजूद गड़ासे से उनकी गर्दन पर एक के बाद चार वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed